न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैंस में संडे को भी नहीं दिखा ‘लापता लेडीज’ का चार्म, ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ सहित इन 5 फिल्मों का हाल भी जान लें

सुपरस्टार आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई थी। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 12:44:53

फैंस में संडे को भी नहीं दिखा ‘लापता लेडीज’ का चार्म, ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ सहित इन 5 फिल्मों का हाल भी जान लें

सुपरस्टार आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई थी। फिल्म शुक्रवार (1 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है, लेकिन इसमें कोई जाना-पहचाना चेहरा नहीं होने से यह दर्शकों को भारी संख्या में सिनेमाघरों में आने के लिए प्रेरित नहीं कर पा रही है। इसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर आ रहा है।

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन रविवार (3 मार्च) को 1.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसका मतलब है कि फिल्म छुट्टी के दिन का भी कोई खास फायदा नहीं उठा पाई। फिल्म ने पहले दिन 75 लाख और दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म तीन दिन में 4 करोड़ रुपए के आंकड़े तक पहुंची है। अभी के हालात को देखते हुए लगता है कि सोमवार से इसकी हालत और खराब होने वाली है। वैसे भी कोई भी फिल्म हो, शुरुआती तीन दिन के बाद उसकी कमाई में गिरावट आना स्वाभाविक है।

‘लापता लेडीज’ में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम और गीता अग्रवाल लीड रोल में हैं। इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। इसकी डायरेक्टर किरण राव हैं। इसी शुक्रवार को एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर और साउथ इंडियन एक्टर वरुण तेज की फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ भी रिलीज हुई।

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बनी इस फिल्मी ने पहले वीकेंड में 5.56 करोड़ रुपए कमाए हैं। ओपनिंग डे पर इसने 1.50 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को कमाई बढ़कर 2.15 करोड़ तक पहुंची, लेकिन अगले ही दिन रविवार को यह घटकर 1.91 करोड़ रुपए हो गई है। शकर प्रताप सिंह के डायरेक्शन में बनी 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' का बजट 42 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

lapataa ladies,operation valentine,kaagaz 2,dange,article 370,crakk,kiran rao,aamir khan,varun sood,manushi chiller,satish kaushik,harshvardhan rane

‘कागज 2’ और ‘दंगे’ हुई फ्लॉप, ‘आर्टिकल 370’ ने छुआ यह खास आंकड़ा

1 मार्च को ही रिलीज 'कागज 2' और 'दंगे' फिल्म बुरी तरह पिट गई हैं। दिवंगत सतीश कौशिक, अनुपम खेर और नीना गुप्ता की 'कागज 2' ने तीन दिन में 20 लाख और हर्षवर्धन राणे की 'दंगे' ने 47 लाख रुपए का ही बिजनेस किया है। यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ ने रविवार को रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टोटल कमाई 50.45 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस मूवी ने यामी की ‘बदलापुर’ के कलेक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। यामी और वरुण धवन की ‘बदलापुर’ ने 50.7 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ‘आर्टिकल 370’ ने वर्ल्डवाइड अब तक 64.34 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

23 फरवरी को ही रिलीज हुई विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ ने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और धीरे-धीरे ये गर्त में जाती दिख रही है। फिल्म ने रविवार को करीब 28 लाख की कमाई की और कुल मिलाकर इसने 13.13 करोड़ का कलेक्शन कर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम