न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए ‘मंडे टेस्ट’ में कैसा रहा ‘क्रू’ का परफॉर्मेंस, ‘शैतान’ ने मचाया हुआ है तूफान, शामिल हुई इस खास क्लब में

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी के साथ तीनों एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 12:34:18

जानिए ‘मंडे टेस्ट’ में कैसा रहा ‘क्रू’ का परफॉर्मेंस, ‘शैतान’ ने मचाया हुआ है तूफान, शामिल हुई इस खास क्लब में

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी के साथ तीनों एक्ट्रेस की एक्टिंग फैंस की खूब तारीफ बटोर रही है। ऐसे में थिएटर दर्शकों से गुलजार हो रहे हैं। फिल्म ने 4 दिन में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि वीकेंड पर जमकर नोट छापने के बाद अब इसकी कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है।

फिर भी फिल्म ने कामकाजी दिन यानी सोमवार को ठीक-ठाक कमाई कर ली। 'क्रू' की कमाई के चौथे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 1 अप्रैल को 4.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34 करोड़ रुपए हो गया है। 'क्रू' ने पहले दिन शुक्रवार को 9.25 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की थी।

दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ और तीसरे दिन 10.5 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म का वर्ल्डवाइड यानी ओवरऑल कलेक्शन देखें तो यह 62.53 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 'क्रू' का डायरेक्शन राजेश ए. कृष्णन और प्रोडक्शन एकता कपूर, रिया कपूर, अनिल कपूर और दिग्विजय पुरोहित ने किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, राजेश शर्मा और शाश्वत चटर्जी की भी अहम भूमिकाएं हैं।

crew movie,shaitaan movie,Kareena Kapoor Khan,tabu,kriti sanon,box office collection,ajay devgn,r madhavan

देश के साथ विदेशों में भी बढ़िया बिजनेस कर रही है ‘शैतान’

अजय देवगन और आर माधवन जैसे सितारों से सजी सुपरनैचुरल हॉरर मूवी ‘शैतान’ की रिलीज को लगभग 4 हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन यह मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए है। 8 मार्च को रिलीज हुई ‘शैतान’ शुरुआत से ही शानदार कमाई कर रही है। देश के साथ विदेशों में भी इसका डंका बज रहा है। जियो स्टूडियो के ऑफिशयल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया कि ‘शैतान’ ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है।

मूवी की वर्ल्डवाइड टोटल कमाई 201.73 करोड़ रुपए हो चुकी है। ‘शैतान’ इस साल की दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 200 करोड़ के खास क्लब में एंट्री मारी है। पहले नंबर पर ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की मूवी ‘फाइटर’ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने लगभग 337.2 करोड रुपए का बिजनेस किया था।

‘शैतान’ ने अब तक देशभर में 139.40 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। ये गुजराती फिल्म ‘वश’ का हिंदी रीमेक है, जो पिछले साल 2023 में आई थी। ‘शैतान’ में माधवन खूंखार रोल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम