न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुप्रीम कोर्ट में हुई ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग, इस फिल्ममेकर की हालत खस्ता, 20 साल बाद भी सैटल नहीं

सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'लापता लेडीज' ने जमकर तारीफें बटोरीं। आज शुक्रवार (9 अगस्त) को आमिर की दूसरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 8:41:05

2 News : सुप्रीम कोर्ट में हुई ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग, इस फिल्ममेकर की हालत खस्ता, 20 साल बाद भी सैटल नहीं

सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'लापता लेडीज' ने जमकर तारीफें बटोरीं। आज शुक्रवार (9 अगस्त) को आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म की सुप्रीम कोर्ट में स्क्रीनिंग हुई। वहां आमिर भी किरण के साथ पहुंचे। सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग की क्लिप सामने आई है, जहां जजों ने इस फिल्म को देखा। स्क्रीनिंग सी-ब्लॉक प्रशासनिक भवन परिसर के ऑडोटोरियम में शाम 4.15 से 6.20 बजे तक हुई।

फिल्म लैंगिक समानता जैसे कई सामाजिक मुद्दे पर बनी है मेकर्स ने काफी मार्मिक तरीके से दर्शाया है। सुप्रीम कोर्ट ने लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय पर चर्चा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी स्क्रीनिंग कराई। इस मौके पर आमिर ने कहा कि कोविड में सबको बहुत फ्री टाइम मिला तो मुझे भी मिला। उस दौरान मैं बैठकर बहुत कुछ सोचता रहता था। ये बात है करीबन तीन साल पहले की तो मैं सोचता रहता था कि अब करिअर आखिर में है। अभी 59 का हूं और उस वक्त 57 का था।

तो मैं सोचता था कि अभी मेरे पास काम करने के लिए और 15 साल हैं। उसके बाद तो ऐसा कि जिंदगी किसने देखी है। तब मैंने सोचा कि मेरी एक फिल्म तो 3 साल में आती है। मैंने जो इतने सालों में सीखा है उसे मैं लोगों को देना चाहता हूं। इस इंडस्ट्री, लोग और देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है तो मैं भी लौटाना चाहता हूं। बतौर एक्टर तो 3 साल में एक ही फिल्म दे पाऊंगा लेकिन बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्में दे सकता हूं।

वो कहानियां जो मेरे दिल को छूती हैं। बता दें कि 'लापता लेडीज' में दो नए शादीशुदा कपल को दिखाया जाता है। बारात ट्रेन से आ रही होती है और रास्ते में दोनों दुल्हनें बदल जाती हैं। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल व रवि किशन के मेन रोल हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज हुई थी। अब नेटफ्लिक्स पर इसका मजा लिया जा सकता है।

laapataa ladies movie,aamir khan,kiran rao,supreme court,laapataa ladies screening,devashish makhija,filmmaker devashish makhija,joram,manoj bajpayee

देवाशीष मखीजा को मनोज बाजपेयी की ‘जोरम’ ने कर दिया आर्थिक रूप से बर्बाद

फिल्ममेकर देवाशीष मखीजा ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। इनमें ‘अज्जी’, ‘भोंसले’ और इसी साल रिलीज हुई मनोज बाजपेयी स्टारर ‘जोरम’ शामिल हैं। हाल ही में मखीजा ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में बने रहने की मुश्किलों के बारे में बात की। लॉन्ग लाइव सिनेमा यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में मखीजा ने कहा कि मुझे पहली फिल्म रिलीज करने में 14 साल लग गए थे।

अगर उस समय किसी ने मुझसे कहा होता कि करिअर शुरू करने में इतना समय लगेगा, तो मैं बैग पैक करके कोलकाता लौट जाता। मैं पिछले दो दशक से मुंबई में काम कर रहा हूं, लेकिन अभी तक आर्थिक रूप से स्टेबल नहीं हूं। मुझे अभी भी इस बात की चिंता है कि मेरा अगला चेक कहां से आएगा। आज भी जब मैं किसी एक्टर या किसी और को मीटिंग के लिए बुलाता हूं, तो वो पूछते हैं कि आपका ऑफिस कहां है।

मैं कहता हूं, मेरा ऑफिस नहीं है, इसलिए आप मुझे बताएं कि आप कहां हैं, या फिर हम किसी कॉफी शॉप में मिलेंगे। मेरे पास टू व्हीलर है न कार। मेरी लेटेस्ट फिल्म ‘जोरम’ ने मुझे आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया। मुझे ये भी नहीं पता कि मैं अगले महीने अपने कुक को पैसे दे पाऊंगा या नहीं। ये सारी बातें दिमाग में चलती रहती हैं। मुझे 20 मोर्चों पर फायरिंग करते रहना है ताकि कम से कम एक गोली सही निशाने पर लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री