न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण ने पिता यश जौहर को बर्थ एनिवर्सरी पर यूं किया याद, इस एक्टर ने जताई तापसी के बयान से असहमति

करण जौहर के पिता और धर्मा प्रोडक्शंस के संस्थापक दिग्गज फिल्ममेकर रहे यश जौहर की आज शुक्रवार (6 सितंबर) को 95वीं बर्थ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 8:04:29

2 News : करण ने पिता यश जौहर को बर्थ एनिवर्सरी पर यूं किया याद, इस एक्टर ने जताई तापसी के बयान से असहमति

करण जौहर के पिता और धर्मा प्रोडक्शंस के संस्थापक दिग्गज फिल्ममेकर रहे यश जौहर की आज शुक्रवार (6 सितंबर) को 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर करण ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की अनदेखी तस्वीरें साझा करने के साथ भावुक कर देने वाला नोट लिखा। करण ने 4 पुरानी तस्वीरें साझा की हैं और हर एक तस्वीर के लिए उन्होंने अलग-अलग नोट लिखा है। करण ने लिखा, “आज पापा के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूं।

1. परिवार के साथ गले मिलने का एक छोटा सा पल। 2. मेरा 30वां जन्मदिन। मैंने फिल्म निर्देशित की थी। दुनिया के सामने आई और मुझे लगता है कि पिता को इस पर गर्व था। 3. जैसा कि मैंने कहा... बहुतायत में। 4. उनके साथ मंच पर साझा किया गया एक पल... मेरे दिमाग और दिल में बस गया। हर दिन आपकी याद आती है पापा।”

बता दें करण हमेशा पिता को याद करते रहते हैं। उनका जून 2004 में कैंसर से निधन हो गया था। वे जाने-माने निर्माता थे। उन्होंने 'दोस्ताना', 'दुनिया', 'अग्निपथ', 'गुमराह', 'डुप्लीकेट', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। यश ने 1950 के दशक की शुरुआत में एक पब्लिसिस्ट और स्टिल फोटोग्राफर के रूप में अपना करिअर शुरू किया था और 1951 की फिल्म ‘बादल’ पर काम किया था।

नेपोटिज्म पर तापसी के बयान को लेकर एक्टर अमित सियाल ने कहा...

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) और आउटसाइडर्स को लेकर बयान दिया था। तापसी ने कहा था कि स्टार किड्स एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और एक-दूसरे की फिल्मों को प्रमोट करते हैं, जबकि आउटसाइडर्स में ऐसी यूनिटी कम देखने को मिलती है। अब तापसी के इस बयान पर अभिनेता अमित सियाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए असहमति जताई है। उन्होंने इसे गलत और बेकार की बात बताया।

अमित ने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में कहा कि स्टार किड्स का एक-दूसरे के साथ अच्छा संबंध होना स्वाभाविक है क्योंकि वे एक ही माहौल में पले-बढ़े हैं और एक ही स्कूल में पढ़े हैं। आउटसाइडर्स का एक-दूसरे के प्रति इतना प्यार होना संभव नहीं है क्योंकि वे अलग-अलग जगहों और संस्कृतियों से आते हैं। वे एक-दूसरे को तभी जानते हैं जब वे एक साथ काम करना शुरू करते हैं।

ऐसे में उनका संबंध वैसा नहीं हो सकता जैसा स्टार किड्स का होता है। स्टार किड्स के माता-पिता भी एक-दूसरे के दोस्त होते हैं, जिससे उनके बीच एक गहरा रिश्ता बनता है। बाहरी लोग एक समूह बनाकर साथ काम करेंगे, यह संभव नहीं है। बता दें अमित ‘मिर्जापुर’ और ‘महारानी’ जैसी वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क