न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने बॉलीवुड के लोगों को बताया बेवकूफ और बुद्धिहीन, पार्टियों में होती है डेटिंग सहित इन बातों पर चर्चा

एक्ट्रेस कंगना रनौत (38) अधिकतर समय खबरों में रहती हैं। उनकी बिंदास अंदाज में कही गई बातें उन्हें हमेशा चर्चाओं में रखती हैं। कंगना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Aug 2024 11:04:53

कंगना रनौत ने बॉलीवुड के लोगों को बताया बेवकूफ और बुद्धिहीन, पार्टियों में होती है डेटिंग सहित इन बातों पर चर्चा

एक्ट्रेस कंगना रनौत (38) अधिकतर समय खबरों में रहती हैं। उनकी बिंदास अंदाज में कही गई बातें उन्हें हमेशा चर्चाओं में रखती हैं। कंगना किसी की परवाह नहीं करती और अपने दिल की बात खुलकर कहती हैं, अब वो चाहे किसी को पसंद आए या नहीं। उनकी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम लोगों से बनती है। अब तो वह राजनीति के मैदान में भी उतर चुकी हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा सांसद हैं।

हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन के दौरान कंगना ने राज शमानी के यूट्यूब चैनल पर कई मुद्दों पर बात की। ‘इमरजेंसी’ में कंगना ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। यह मच अवेटेड फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। कंगना से जब राज ने पूछा कि क्या आपके बॉलीवुड में कोई दोस्त हैं? तो उन्होंने कहा कि देखो मैं बॉलीवुड टाइप की इंसान नहीं हूं, ठीक है। मैं बॉलीवुड के लोगों की दोस्त नहीं बना पाऊंगी यह पक्का है।

बॉलीवुड के लोग अपने आप से ही बहुत ज्यादा मोहित हैं। वे बेवकूफ हैं और बुद्धिहीन हैं। मैं बॉलीवुड में बहुत वक्त बिता चुकी हूं और इसे अच्छी तरह जानती हूं। फिल्मी सितारे अगर शूटिंग नहीं कर रहे हैं तो उनका रूटीन ऐसा होता है, वो सुबह उठते हैं। थोड़ी फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं, दोपहर बाद सो जाते हैं।

फिर उठते हैं जिम जाते हैं और घर आकर फिर से सो जाते हैं, या टीवी देखते हैं। वे टिड्डों की तरह हैं। पूरी तरह से ब्लैंक। तो अब आप इस तरह के लोगों से कैसे दोस्ती कर सकते हैं। उन्हें बिलकुल अंदाजा नहीं है कि कहां पर क्या हो रहा है। वे बातचीत नहीं करते हैं, उन्हें चीजों को लेकर कोई अंदाजा नहीं होता है कि क्या चल रहा है। उनमें जरा सा भी धैर्य नहीं होता है कि वो कहां पर मिल रहे हैं और क्या कर रहे हैं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,kangana bollywood,energency movie,kangana emergency,kananga bollywood parties

कंगना को बॉलीवुड में नहीं मिला कोई ऐसा तमीज का इंसान जो...

इसके बाद कंगना ने बताया कि कैसे पार्टियों में लोग दिखावटी बर्ताव करते हैं और जबरन फैंसी और फॉरेन एक्सेंट वाली इंग्लिश बोलकर कूल दिखने की कोशिश करते हैं। कंगना ने कहा कि वहां पर लोग सिर्फ ब्रांडेड बैग्स, घड़ियों और फैंसी चीजों के बारे में ही बात करते रहते हैं। आप हैरान होंगे कि मैंने बहुत कोशिश की कि मुझे बॉलीवुड में कोई ऐसा तमीज का इंसान मिले जो ब्रांडेड बैगों और गाड़ियों से ऊपर कुछ बात कर पाए।

सिर्फ डायरेक्टर्स और राइटर्स ही इन चीजों से ऊपर उठ चुके हैं, लेकिन क्योंकि उनका एज ग्रुप अलग है, इसलिए मैं उनके साथ हैंगआउट नहीं करतीं। उन पार्टियों में जिस तरह की बातें होती हैं वो वाकई बहुत शर्मिंदगी वाली होती हैं। वे एक-दूसरे की डेटिंग या रिलेशनशिप को लेकर बातें करते रहते हैं या फिर फिटनेस पर बात करते हैं।

मेरे लिए तो उन पार्टियों में जाना किसी ट्रॉमा से कम नहीं है। मैं इन पार्टियों में नहीं जा सकतीं। कंगना अवार्ड फंक्शन में भी नहीं जातीं। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या सारे अवार्ड फंक्शन फेक होते हैं हमारे यहां? तो उन्होंने एक सैकंड का भी वक्त लिए बगैर कहा कि बिल्कुल होते हैं। मैंने तो बहुत पहले ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका