न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा हुए हादसे का शिकार, गलती से खुद पर ही चली गोली, अस्पताल में भर्ती एक्टर की बेटी और मैनेजर ने दिया Update

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर व कॉमेडियन गोविंदा (60 साल) के साथ आज मंगलवार (1 अक्टूबर) तड़के 4.45 बजे हादसा हो गया। उनके पैर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Oct 2024 11:01:48

गोविंदा हुए हादसे का शिकार, गलती से खुद पर ही चली गोली, अस्पताल में भर्ती एक्टर की बेटी और मैनेजर ने दिया Update

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर व कॉमेडियन गोविंदा (60) के साथ आज मंगलवार (1 अक्टूबर) तड़के 4.45 बजे हादसा हो गया। उनके पैर में गोली लग गई। गोविंदा को इसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वे CRITI केयर हॉस्पिटल में हैं। इस बीच गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। टीना ने एबीपी न्यूज के साथ फोन पर बातचीत में कहा कि मैं इस वक्त पापा के पास आईसीयू में ही मौजूद हूं। अभी मैं ज्यादा बात नहीं कर सकतीं, मगर मैं बता दूं कि पापा की सेहत पहले से काफी बेहतर है।

गोली लगने के बाद पापा का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन सफल रहा है। सारे टेस्ट भी डॉक्टर्स ने किए हैं, रिपोर्ट्स भी सकारात्मक हैं। पापा कम से कम 24 घंटे तक आईसीयू में रहेंगे। 24 घंटे के बाद डॉक्टर तय करेंगे कि आगे पापा को ICU में रखना है या नहीं। डॉक्टर पापा को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। घबराने की बात नहीं है, शुक्रिया। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बयान जारी कर कहा कि वे कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं। गोविंदा अलमारी में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर रख रहे थे कि तभी उनके हाथ से रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली उनके पैर में लग गई।

डॉक्टर ने अब गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में ही हैं। गोविंदा ने मुझे खुद कॉल कर गोली लगने की जानकारी दी। उन्हें अगले 2 दिन तक अस्पताल में ही ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। इससे पहले मुंबई पुलिस ने बताया था कि गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई थी, जो उनके पैर में जा लगी। गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे। गोली उनके घुटनों के पास लगी।

govina,comedian govinda,actor govinda,govinda injured,govinda hospital,govinda revolver,tina ahuja,govinda manager,sunita ahuja

गोविंदा ने साल 1986 में सुपरहिट फिल्म के साथ किया था बॉलीवुड में डेब्यू

बता दें कि गोविंदा ने साल 1986 में ‘लव 86’ मूवी से धमाकेदार डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही। साल 1987 के एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपने डेब्यू के कुछ ही हफ्तों में 70 से ज्यादा फिल्में साइन कर ली थीं। हालांकि उनमें से कोई भी फिल्म कभी नहीं बनी। 8-10 फिल्में तो खुद बंद हो गई थीं। फिर तारीखों और शेड्यूल के कारण उन्हें 4-5 फिल्में छोड़नी पड़ी थीं।

गोविंदा ने 90 के दशक में कई शानदार कॉमेडी फिल्मों में काम किया। उन्हें कॉमेडी का बादशाह माना जाने लगा। गोविंदा की डांसिंग स्टाइल भी कमाल की थी, जिसके दम पर उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग ही जगह बना ली। गोविंदा और फिल्ममेकर डेविड धवन की जोड़ी ने फैंस को कई कमाल की फिल्में दीं।

हालांकि साल 2000 के दशक में गोविंदा ने कई ऐसी फिल्में करने से मना कर दी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गईं। इससे उनका करिअर गर्त में चला गया। बता दें कि गोविंदा इस साल मार्च में ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे। पूर्व में वे कांग्रेस से लोकसभा के सांसद रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री