न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'देवरा पार्ट 1': बढ़ रही दर्शकों की बेसब्री, इस तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर, उत्तर भारत में पहले दिन कमाएगी इतने करोड़!

आरआरआर की व्यापक सफलता के बाद दक्षिण भारत के सुपर सितारों में शामिल अभिनेता Ju. NTR सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 5:51:51

'देवरा पार्ट 1': बढ़ रही दर्शकों की बेसब्री, इस तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर, उत्तर भारत में पहले दिन कमाएगी इतने करोड़!

आरआरआर की व्यापक सफलता के बाद दक्षिण भारत के सुपर सितारों में शामिल अभिनेता Ju. NTR सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित देवरा: भाग 1 जान्हवी कपूर की तेलुगु डेब्यू है। इसमें सैफ अली खान भी खलनायक की भूमिका में हैं।

तटीय आंध्र की सुरम्य पृष्ठभूमि पर आधारित, देवरा: भाग 1 एक रोमांचक फिल्म होने का वादा करती है जो एक्शन, ड्रामा और रोमांस को एक साथ कथानक में पिरोती है। हाल के महीनों में फिल्म को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है। अपने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाते हुए अब इसके निर्माताओं ने इसकी रिलीज से कुछ ही हफ्ते पहले इसके ट्रेलर जारी करने की घोषणा की है।

पिंकविला के अनुसार, देवरा: पार्ट 1 का थिएट्रिकल ट्रेलर 10 सितंबर, 2024 को जारी होने वाला है। ट्रेलर को प्रभावी बनाने के लिए टीम अथक परिश्रम कर रही है, जिसमें जूनियर एनटीआर को एक क्रूर अवतार में दिखाया जाएगा, जो किरदार की तीव्रता और शक्ति को दर्शाता है। सैफ अली खान के साथ उनका टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण होने का वादा करता है, जो रोमांचक एक्शन दृश्यों और नाटकीय टकरावों से भरा होगा।

इस फिल्म को लेकर युवा दर्शकों में कितना उत्साह है इसका एक उदाहरण मुझे मेरे घर में मिला जब मेरी बेटी व बेटे ने मुझे फोन पर कहा कि पापा देवरा का ट्रेलर जारी होने वाला है। यह उत्सुकता दर्शाती है कि युवा सिने प्रेमी जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह इंतजार 27 सितम्बर को सिनेमाघरों इसकी ओपनिंग पर बड़ा धमाका करेगा अब इसमें कोई किन्तु परन्तु नजर नहीं आता है।

वैसे भी आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर के प्रशंसकों में उत्तर भारत का बड़ा दर्शक वर्ग शामिल हो चुका है। यह दर्शक जूनियर एनटीआर की पुरानी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफार्म पर देखकर आनन्दित हो रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि उत्तर भारत में देवरा बड़े स्तर पर प्रदर्शित होगी और इसे बड़ी ओपनिंग मिलेगी।

अनाधिकृत तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वाले ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन पूरे भारत में 35 से 40 करोड़ के मध्य कमाई करने में सक्षम होगी, जिसमें इसका हिन्दी भाषा का योगदान लगभग 5-7 करोड़ के मध्य होगा। यह अनुमान इस आधार पर लगाया जा रहा है कि हाल ही में प्रदर्शित हुई थलापति विजय की फिल्म GOAT ने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में सिर्फ सिंगल स्क्रीन्स पर प्रदर्शित होकर 3 करोड़ के लगभग कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। यदि GOAT को मल्टीप्लेक्स चेन PVR-INOX और सिनेपोलिस अपने यहाँ प्रदर्शित करती तो यह आंकड़ा निश्चित तौर पर 8 करोड़ तक जा सकता था।

देवरा: पार्ट 1 के निर्माता पूरे भारत में दर्शकों तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर मार्केटिंग अभियान की योजना बना रहे हैं। फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री