न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करने में सफल होगी देवरा पार्ट 1, शैम्पेन की तरह छाने लगा खुमार

इसके बाद कोराताला शिवा अपनी अगली फिल्म की कहानी लेकर कुछ निर्माताओं से मिले लेकिन आचार्या के असफलता उनकी राह में रोड़ा बन रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 5:04:07

बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करने में सफल होगी देवरा पार्ट 1, शैम्पेन की तरह छाने लगा खुमार

राजामौली की RRR के बाद दक्षिण भारत के नामचीन अभिनेता जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म देवरा पार्ट 1 को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं, जो इससे पहले जूनियर एनटीआर के साथ वर्ष 2016 में जनता गैराज नामक फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। जनता गैराज ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। जनता गैराज के बाद जूनियर एनटीआर के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। इसका निर्माण क्रमशः एनटीआर आर्ट्स और युवसुधा आर्ट्स के तहत नंदमुरी कल्याण राम और मिकिलिनेनी सुधाकर द्वारा किया जा रहा है।

कोराताला शिवा ने जनता गैराज के बाद राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म भारत एएन नेनु में अभिनेता महेश बाबू को निर्देशित किया और बॉक्स-ऑफिस पर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा, फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ₹164 करोड़ की कमाई की।

2020 की शुरुआत में, कोराताला शिवा ने चिरंजीवी और राम चरण के साथ आचार्या की शुरूआत की। अप्रैल 2022 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को नकारात्मक समीक्षा मिली और यह कोराताला शिवा के करियर की बॉक्स ऑफिस पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्म बन गई। कहा जाता है कि इस फिल्म से निर्माताओं को खासा नुकसान हुआ था, जिसकी कुछ भरपाई कोराताला शिवा और चिरंजीवी ने अपनी फीस का कुछ हिस्सा लौटाकर की थी।

इसके बाद कोराताला शिवा अपनी अगली फिल्म की कहानी लेकर कुछ निर्माताओं से मिले लेकिन आचार्या के असफलता उनकी राह में रोड़ा बन रही थी। ऐसे में उन्होंने जूनियर एनटीआर से सम्पर्क किया। जूनियन एनटीआर को इस फिल्म की कहानी ने खासा प्रभावित किया। उन्होंने न सिर्फ इस में अभिनय करने की हामी भरी अपितु इसके निर्माण की जिम्मेदारी भी उठाई।
तमिल फिल्म उद्योग में RRR के बाद जूनियर एनटीआर की यही एक फिल्म घोषित हुई। जूनियर एनटीआर का नाम जुड़ते ही कोराताला शिवा की यह फिल्म तमिल फिल्म उद्योग में जबरदस्त चर्चाओं में आ गई। अपनी घोषणा के समय से ही चर्चाओं में आई इस फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर ने हिन्दी फिल्म उद्योग के सितारों से सम्पर्क किया और उनके साथ सैफ अली खान, बॉबी देओल और जाह्नवी कपूर ने हाथ मिलाया। आज यह फिल्म पूरे भारत में प्रदर्शन से पूर्व ही इतनी चर्चाओं में आ गई है कि अब यह बॉक्स ऑफिस के लिए हॉट केक बन गई है।

शूटिंग शुरू होने के साथ ही इसके निर्माताओं ने समय-समय पर फिल्म के प्रचार को सोशल मीडिया के जरिये जारी रखा जिसका परिणाम यह हुआ कि फिल्म देखने वाले दर्शकों में देवरा जाना पहचाना नाम हो गया और यह वर्ष 2029 की बहुत प्रतीक्षित फिल्मों में शुमार हो गई।

फिल्म को पहले ईद 2024 के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन वीएफएक्स के काम में देरी के कारण फिल्म को टाल दिया गया है। बाद में, निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख 10 अक्टूबर, 2024 घोषित की, जिसे उन्होंने एक बार फिर से बदलते हुए 27 सितंबर तय किया। 10 अक्टूबर को रजनीकांत की वेट्टैयन का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें उनके साथ 32 वर्ष बाद अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

देवरा को लेकर अभी कुछ समय पहले एक समाचार वायरल हुआ था जिसमें कहा गया था कि बॉबी देओल देवरा के पहले भाग के अन्त में भी नजर आएंगे और इसके दूसरे भाग में सैफ और बॉबी दोनों ही विरोधी के रूप में दमदार भूमिकाएँ निभाएंगे।

देवरा ने अपने प्रदर्शन के शुरूआती तीन दिनों के लिए अपने दर्शकों को खासी तादाद में एकत्रित करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह वो वर्ग है जो RRR के बाद से जूनियर एनटीआर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसमें न सिर्फ दक्षिण के प्रशंसक शामिल हैं अपितु उत्तर भारत के भी प्रशंसक शामिल हैं जिन्होंने RRR में एनटीआर के अभिनय को सराहा था।

देवरा पार्ट 1 पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित होने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर सिनेमाघर भी काफी आशान्वित हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि देवरा पार्ट 1 भारी तादाद में हिन्दी भाषी दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफल होगी। जयपुर के मल्टीप्लेक्स गोलछा सिनेमा के मैनेजर सुधीर पुरी और सिंगल स्क्रीन जैम सिनेमा के प्रबन्धक गजेन्द्र जी का मानना है कि जूनियर एनटीआर की यह फिल्म हिन्दी भाषा में भी उसी तरह से सफल होगी जिस तरह से दर्शकों ने रजनीकांत की जेलर और यश की केजीएफ या राजामौली की आरआरआर को पसन्द किया था।

बरसों से सिनेमा क्षेत्र से जुड़े इन व्यक्तियों के विचारों से स्पष्ट होता है किवे भी देवरा के अब तक जारी हो चुके तीन गीतों और पोस्टरों को देखकर यह अंदाजा लगाने में कामयाब हो रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई के आंकड़े पेश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका