न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस : री रिलीज पर भी हो रहा टकराव, हम आपके हैं कौन के सामने तृप्ति डिमरी की लैला मजनूं

बॉक्स ऑफिस पर अमूमन नई फिल्मों के बीच में टकराव देखने को आए दिन मिलता रहता है, लेकिन पुरानी फिल्म के लिए यह टकराव हो तो सुनकर आश्चर्य होता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 9:21:45

बॉक्स ऑफिस : री रिलीज पर भी हो रहा टकराव, हम आपके हैं कौन के सामने तृप्ति डिमरी की लैला मजनूं

बॉक्स ऑफिस पर अमूमन नई फिल्मों के बीच में टकराव देखने को आए दिन मिलता रहता है, लेकिन पुरानी फिल्म के लिए यह टकराव हो तो सुनकर आश्चर्य होता है। 9 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ही एक आश्चर्य होने जा रहा है, जहाँ पर दो पुरानी फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएंगी। यह फिल्में हैं सलमान खान-माधुरी दीक्षित की हम आपके हैं कौन और तृप्ति डिमरी की लैला मजनूं।

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की रिलीज को 30 साल पूरे हो गए हैं। अब 30 साल बाद एक बार फिर से 'हम आपके हैं कौन' थिएटर्स में रिलीज हो रही है। वहीं दूसरी ओर तृप्ति डिमरी की वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई और स्लीपर हिट रही फिल्म लैला मजनूं का भी पुन: प्रदर्शन होने जा रहा है।

'हम आपके हैं कौन' के प्रोडक्शन हाउस राजश्री फिल्म्स ने पूरे भारत के कुछ सिलेक्टेड सिनेपोलिस थिएटर्स में फिल्म को री-रिलीज किए जाने की अनाउंसमेंट की है। सूरज आर बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' पहली बार 5 अगस्त 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

'हम आपके हैं कौन' के साथ-साथ तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की 'लैला मजनू' भी रि-रिलीज हो रही है। 7 सितंबर 2018 को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट रही थी। अब 6 साल बाद मेकर्स ने साजिद अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की घोषणा की है।

सलमान-माधुरी की 'हम आपके हैं कौन' और 'लैला मजनू' 9 अगस्त को थिएटर्स में दोबारा रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलेगा।

'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं वहीं मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ, अनुपम खेर, रीमा लागू और बिंदु देसाई अहम भूमिकाओं में हैं। दूसरी ओर तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी स्टारर 'लैला मजनू' एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में बेन्जामिन गिलानी, परमीत सेठी और सुमित कौल जैसे कलाकार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री