न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2024 का एक और बड़ा टकराव: रजनीकांत की वेट्टैयान की रिलीज डेट तय, सूर्या की कंगुवा से होगा मुकाबला

लाइका प्रोडक्शंस ने सोमवार को प्रशंसकों को रजनीकांत की 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म वेट्टैयान की रिलीज डेट की घोषणा की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 12:15:20

वर्ष 2024 का एक और बड़ा टकराव: रजनीकांत की वेट्टैयान की रिलीज डेट तय, सूर्या की कंगुवा से होगा मुकाबला

लाइका प्रोडक्शंस ने सोमवार को प्रशंसकों को रजनीकांत की 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म वेट्टैयान की रिलीज डेट की घोषणा की। फिल्म में अमिताभ बच्चन और फहाद फासिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

जेलर और लाल सलाम के बाद, रजनीकांत अपनी अगली फिल्म वेट्टैयान के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अक्टूबर, 2024 को बड़े पर्दे पर आने वाली है, जो सूर्या अभिनीत कंगुवा से टकराएगी। इसे बॉक्स ऑफिस पर एक महामुकाबला कहा जा रहा है क्योंकि तमिल फिल्म उद्योग की दो बहुप्रतीक्षित फिल्में आमने-सामने होने वाली हैं।

वेट्टैयान के निर्माता बैनर लाइका प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रजनीकांत के पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। लाइका प्रोडक्शंस ने कैप्शन में लिखा, ''लक्ष्य तय कर चुकी वेट्टैयान 10 अक्टूबर, 2024 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है! सुपरस्टार सुपरकॉप के रूप में।”

वेट्‌टैयान एक पैन इंडिया रिलीज फिल्म है, जिसे तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रजनीकांत के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, रितिका सिंह, मंजू वारियर और राणा दग्गुबाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

big clash of the year 2024,rajinikanth,vettaiyaan release date confirmed,suryas kanguva

इस महीने की शुरुआत में, निर्माताओं ने फहाद फासिल के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक खास तस्वीर शेयर की थी। लाइका प्रोडक्शंस ने अपने एक्स अकाउंट पर फहाद के साथ भारतीय सिनेमा के दिग्गज रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर शेयर की थी।

इससे पहले, लाइका प्रोडक्शंस ने वेट्टैयान से फहाद की पहली तस्वीर भी एक कैप्शन के साथ जारी की थी, जिसमें लिखा था, "हमारा बर्थडे बॉय फहाद फासिल भारतीय सिनेमा के दो स्तंभों, सुपरस्टार @rajinikanth और शहंशाह @SrBachchan के साथ #Vettaiyan के सेट पर।"

वेट्टैयान, रजनीकांत की 170वीं फ़िल्म भी है। इससे पहले, प्रोडक्शन कंपनी ने रजनीकांत के 73वें जन्मदिन पर फ़िल्म का टाइटल टीज़र जारी किया था। अनिरुद्ध रविचंदर ने फ़िल्म के लिए संगीत तैयार किया है।

दूसरी ओर, कंगुवा में दिशा पटानी, बॉबी देओल और योगी बाबू भी अहम भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि कंगुवा को लगभग 300-350 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री