न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने 57वें जन्मदिन पर की इस फिल्म की घोषणा, दिखाई झलक, ‘इमरजेंसी’ को मिला यह सर्टिफिकेट

30 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार आज सोमवार (9 सितंबर) को अपना 57वां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 12:38:40

2 News : अक्षय ने 57वें जन्मदिन पर की इस फिल्म की घोषणा, दिखाई झलक, ‘इमरजेंसी’ को मिला यह सर्टिफिकेट

30 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार आज सोमवार (9 सितंबर) को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अक्षय ने भी उन्हें चाहने वालों को एक प्यारी सौगात दी है। अक्षय ने अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ का एलान किया। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया, जिसे देखकर लगता है कि यह मूवी हॉरर कॉमेडी होगी।

इस मोशन पोस्टर में आप देख सकते हैं कि अक्षय नीले रंग के सूट में हैं और उनके कंधे पर एक काली बिल्ली बैठी है। यही नहीं, अक्षय के हाथ में एक दूध से भरी हुई कटोरी है, जिसे वो अपनी जीभ से चाटते दिख रहे हैं। साथ ही बिल्ली की आवाज इसे और भी डरावना बना रही है। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। इससे पहले इस जोड़ी ने साल 2007 में 'भूल भुलैया' से कमाल किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी।

अक्षय ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे जन्मदिन पर हर साल आपके प्यार के लिए धन्यवाद। इस साल ‘भूत बंगला’ के पहले लुक के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं। मैं फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। यह ड्रीम कोलैबोरेशन लंबे समय बाद आ रहा है। इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकता।” अक्षय ने दो दिन पहले ही एक पोस्टर शेयर कर घोषणा कर दी थी कि वे अपने जन्मदिन पर सरप्राइज देने वाले हैं।

सेंसर बोर्ड ने ‘इमरजेंसी’ को दिया U/A सर्टिफिकेट, पहले 6 सितंबर को होनी थी रिलीज

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। अब यह जल्द पर्दे पर रिलीज होगी, लेकिन बोर्ड ने इसके लिए शर्त भी लगा दी है। बोर्ड ने कहा है कि फिल्म से कुछ सीन काटने होंगे और डिस्क्लेमर जरूरी होगा। इसके बाद ही फिल्म रिलीज हो सकती है। जानकारी के अनुसार फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में जहां पर ऐतिहासिक इवेंट्स को दिखाया गया है, वहां पर डिस्क्लेमर लगाने के लिए कहा गया है।

फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। पहले 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को रिलीज होनी थी। कई रिपोर्टों के अनुसार फिल्म को 8 जुलाई को रिव्यू के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था। बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को आदेश दिया था कि वो 18 सितंबर तक 'इमरजेंसी' के सर्टिफिकेट पर फैसला लें।

इसके बाद 19 सितंबर को कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित राजनीतिक थ्रिलर है, जिन्होंने 1975 से 1977 तक 21 महीने का आपातकाल लगाया था। पिछले कुछ समय से ‘आपातकाल’ विवादों में घिरा हुआ है, जिसमें कई सिख समूहों की आलोचना भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री