न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार के साथ भी धोखा कर चुके हैं प्रोड्यूसर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्में नहीं चलने पर एक्टर ने दी यह रिएक्शन

अक्षय कुमार (56) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। वे तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 11:43:21

अक्षय कुमार के साथ भी धोखा कर चुके हैं प्रोड्यूसर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्में नहीं चलने पर एक्टर ने दी यह रिएक्शन

अक्षय कुमार (56) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। वे तीन दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। इस साल अप्रैल में रिलीज हुई उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई। पिछले दिनों आई 'सरफिरा' भी बमुश्किल सिनेमाघरों में टिकी हुई है। इस बीच अक्षय ने 'सरफिरी बातें' नाम का एक चैट शो शुरू किया है, जिसमें वो फेमस लोगों के साथ पॉडकास्ट सेशन कर रहे हैं।

हाल ही अक्षय ने बिजनेसवुमन गजल अलघ से बातचीत की। इस दौरान अक्षय ने बताया कि जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आए जब वो ठगे गए और उन्हें इससे काफी हताशा और निराशा भी हुई। काम के बाद पैमेंट न मिलने की बात भी उन्होंने बताई। अक्षय ने कहा कि एक-दो प्रोड्यूसर का पैमेंट नहीं आता है और यह सीधा धोखा है, ठगी है। अक्षय ने बताया कि वे इन परिस्थितियों से कैसे डील करते हैं।

अक्षय ने कहा कि मैं ऐसे व्यक्ति से अलग हो जाता हूं जो मेरे साथ धोखा करता है। मैं उससे बात ही नहीं करता, चुप हो जाता हूं और अपने साइड में निकल जाता हूं। उल्लेखनीय है कि अक्षय जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'खेल खेल में' में नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें तापसी पन्नु, एमी विर्क, फरदीन खान, वाणी कपूर, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल जैसे कलाकार भी हैं। अक्षय इसके बाद 'सिंघम अगेन', 'वेलकम टू द जंगल', 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्मों में भी दिखेंगे।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,akshay kumar producer,akshay podcast,bade miyan chote miyan,sarfira,khel khel mein,akshay forbes india

किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है : अक्षय

अक्षय ने हाल ही में फोर्ब्स इंडिया के साथ उनकी फिल्में फ्लॉप होने पर बात की। अक्षय ने कहा कि हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है। लेकिन आपको उम्मीद की किरण देखना सीखना होगा। हर असफलता आपको सफलता की कीमत सिखाती है और उसके प्रति भूख को और भी बढ़ा देती है।सौभाग्य से मैंने अपने करिअर की शुरुआत में ही इससे निपटना सीख लिया था।

बेशक, यह आपको दुख पहुंचाता है और प्रभावित करता है, लेकिन इससे फिल्म की किस्मत नहीं बदलेगी। यह ऐसा कुछ नहीं है जो आपके नियंत्रण में है...आपके नियंत्रण में जो है वह है कड़ी मेहनत करना, सुधार करना और अपनी अगली फिल्म के लिए अपना सब कुछ देना। इसी तरह मैं अपनी ऊर्जा का उपयोग करता हूं और अगले की ओर बढ़ने की कोशिश करता हूं, अपनी ऊर्जा को वहां पर टिकाकर करता हूं जहां यह सबसे ज्यादा मायने रखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री