न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

19 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर टकरायेंगे भंसाली और शाहरुख, किसके हाथ लगेगी बाजी

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार किंग में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे, जो ईद 2026 पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म संभावित रूप से आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की लव एंड वॉर की रिलीज से टकरा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 4:12:44

19 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर टकरायेंगे भंसाली और शाहरुख, किसके हाथ लगेगी बाजी

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर पठान, जवान और डंकी सरीखी फिल्में देने वाले शाहरुख दो वर्ष तक फिर परदे से गायब रहेंगे, जिनमें 2024 अब अपने अन्तिम सफर में प्रवेश कर चुका है और 2025 में भी किसी फिल्म में दिखाई नहीं देंगे। वर्ष 2026 की ईद पर वे सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली सिद्धार्थ आनन्द और शाहरुख खान द्वारा निर्मित फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। सुहाना खान ने गत वर्ष जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर आई थी, लेकिन असफल रही थी।

सुहाना खान की इस असफलता को देखते हुए शाहरुख खान ने उन्हें सही तरीके से प्रस्तुत करने का बीड़ा उठाया और अब वे किंग नामक फिल्म करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वे डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म कथित तौर पर जनवरी 2025 में फ्लोर पर जाएगी और 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। कथित तौर पर यह फिल्म आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की लव एंड वॉर से टकराएगी, जो 20 मार्च 2026 में रिलीज होगी।

ईद 2026 में यदि यह दोनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में आती हैं तो दर्शकों को दो बेहतरीन फिल्में देखने का मौका मिलेगा। वैसे संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के बीच यह दूसरा ऐसा मौका होगा जब इन दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2007 में शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली की फिल्में—ओम शांति ओम और संवारिया का टकराव बॉक्स ऑफिस पर हुआ था। संवारिया के जरिये जहाँ हिन्दी सिनेमा को रणबीर कपूर सरीखा अभिनेता मिला तो ओम शांति ओम के जरिये दीपिका पादुकोण मिली। आज इन दोनों सितारों की गिनती सुपर सितारों में होती है।

वर्ष 2007 में बॉक्स ऑफिस की बाजी शाहरुख खान ने जीती थी, लेकिन अब ऐसा महसूस हो रहा है कि इस बार यह बाजी संजय लीला भंसाली के हाथों में रहने वाली है। इसका कारण यह है कि उनकी फिल्म में रणबीर कपूर व आलिया भट्‌ट की जोड़ी है, जो बॉक्स ऑफिस पर अपने आप में सफलता की गारंटी है। अकेली आलिया भट्‌ट अपने जोरदार अभिनय के बूते फिल्म को सफल बनाती हैं। इसका उदाहरण भंसाली की ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रही है।

वहीं दूसरी ओर शाहरुख की किंग में स्वयं शाहरुख खान तो हैं लेकिन उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं, जो नवोदित हैं और जिनकी पहली फिल्म असफल हो चुकी है। ऐसे में सारा दारोमदार शाहरुख के कंधों पर रहने वाला है। वैसे कहा तो यह भी जा रहा है कि किंग में शाहरुख खान बहुत कम देर के लिए परदे पर नजर आने वाले हैं। शेष समय में सुहाना खान, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।

किंग की रिलीज़ डिटेल्स के बारे में, पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "किंग जैसी फिल्म ईद 2026 के लिए उपयुक्त है और शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद इसी पर लक्ष्य बना रहे हैं। ईद पर शाहरुख खान की फिल्म रिलीज़ हुए काफी समय हो गया है। 13 साल के लम्बे इंतजार के बाद शाहरुख ईद पर आने का विचार कर रहे हैं। इससे पहले वे 2013 में रोहित शेट्‌टी के निर्देशन में बनी चेन्नई एक्सप्रेस में नजर आए थे। फिलहाल शूटिंग की समयसीमा को देखते हुए, निर्माता इसे ईद 2026 रिलीज़ स्लॉट में बनाएंगे।"

रिपोर्ट में फिल्म की शूटिंग का विवरण भी शामिल है: "किंग का पहला शेड्यूल जनवरी से मुंबई में शुरू होगा, उसके बाद यूरोप में मैराथन शेड्यूल होगा। निर्माताओं ने किंग को बड़े पैमाने पर लाने के लिए यूरोप में कई दौर की रेकी की है। फिल्म में शाहरुख खान सुहाना खान, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में हैं।"

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "इसका उद्देश्य वास्तविक स्थानों और स्टूडियो सेटअप पर एक्शन शूट करना है, ताकि कहानी कहने के पैटर्न में यथार्थवाद का सही मिश्रण लाया जा सके। निर्माताओं का लक्ष्य किंग में शाहरुख खान के साथ एक्शन का एक नया रूप स्थापित करना है और सुपरस्टार भी इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए उत्साहित हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय