जहरीले सांपों की खेती वाला गांव, 30 लाख से ज्यादा वैरायटी

आपने कई तरह की खेती और बागवानी के बारे में सुना होगा जैसे कि फसल, फल और सब्जियों की खेती। लेकिन क्या आपने कभी जानवरों की खेती के बारे में सुना हैं और वो भी जहरीले सांपों की। जी हाँ, चीन का एक ऐसा गांव हैं जो जहरीले सांपों की खेती के लिए जाना जाता हैं और यहां 30 लाख से भी अधिक सांपों की वैरायटी पाई जाती है। हम बात कर रहे हैं जिसिकियाओ नाम के गांव की। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

यहां सांप की खेती उनके मांस और शरीर के अन्य अंगों के लिए की जाती है। सांप का मीट चीन में शौक से खाया जाता है। साथ ही सांपों के शरीर के अंगों का उपयोग दवाओं के निर्माण में भी होता है। जिसिकियाओ गांव पूरे विश्व में स्नेक फार्मिंग के कारण जाना जाता है। हालांकि यहां पहले चाय, जूट और कपास की खेती होती थी, लेकिन आज यहां प्रमुख कार्य सांप की खेती है।

स्थानीय लोगों को जिस सांप से सबसे ज़्यादा डर लगता है वो है फाइव स्टेप स्नेक। इसका नाम फाइव स्टेप रखे जाने के पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है। आम लोगों का मानना है कि इस सांप के काटने के बाद इंसान महज पांच कदम चल पाता है और उसकी मौत हो जाती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां लकड़ी और शीशे के छोटे-छोटे बक्सों में सांप पाले जाते हैं। जब सांप के बच्चे अंडों से निकल कर बड़े हो जाते हैं तो उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग किया जाता है।

आखिर में सांप जब बड़े-बड़े हो जाते हैं तो फार्म हाउस से उन्हें बूचड़ खाने ले जाया जाता है, जहां सबसे पहले इनके जहर को निकाला जाता है और फिर इनका सर काट दिया जाता है। इसके बाद सांपों को काटकर उसका मीट निकालकर अलग रख लिया जाता है। चमड़े को अलग सुखाया जाता है। सांप के मीट से दवा और चमड़ों से बैग बनाए जाते हैं।