इस गिटार की कीमत इतनी कि सुनकर ही आने लगेंगे चक्कर, खरीद सकते हैं 2-3 छोटे हवाई जहाज

अक्सर आपने देखा होगा कि आपको कोई चीज पसंद आती हैं लेकिन जब आपको उसकी कीमत पता चलती हैं कि यह इतनी महँगी हैं तो सुनकर ही चक्कर आने लगते हैं। ऐसा ही कुछ है एक गिटार के साथ। आप सोच रहे होंगे कि एक गिटार की कीमत ज्यादा से ज्यादा कुछ लाख हो सकती हैं। लेकिन हम आपको जिस गिटार के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी कीमत में आप आप चाहें तो 2-3 छोटे हवाई जहाज खरीद सकते हैं। यह दुनिया का सबसे महंगा गिटार है।

यह गिटार अमेरिकी सिंगर और दुनिया के मशहूर गिटारिस्ट कर्ट कोबेन का है। पांच अप्रैल 1994 को कोबेन की मौत हो गई थी। हाल ही में उनके गिटार की नीलामी की गई, जिसमें वो करीब छह लाख डॉलर यानी 45 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में बिका।

मार्टिन डी-18ई अकूस्टिक मॉडल के इस गिटार की नीलामी की शुरुआत 10 लाख डॉलर यानी करीब सात करोड़ 56 लाख रुपये से हुई थी, जो करीब 45 करोड़ 38 लाख रुपये पर जाकर रूकी। इसी के साथ यह दुनिया का सबसे महंगा गिटार बन गया। इसे ऑस्ट्रेलिया की रोड्स माइक्रोफोन कंपनी के मालिक पीटर फ्रीडमैन ने खरीदा है।

अपनी मौत से करीब पांच महीने पहले यानी 18 नवंबर 1993 को कर्ट कोबेन ने एमटीवी के एक लाइव प्रोग्राम में इसी गिटार के साथ परफॉर्म किया था। उनके इस परफॉर्मेंस का वीडियो यूट्यूब पर आज भी मौजूद है। वीडियो को अब तक 30 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोबेन ने मार्टिन डी-18ई अकूस्टिक मॉडल के इस गिटार को पांच डॉलर में खरीदा था। कहा जाता है कि इस मॉडल के सिर्फ 302 गिटार ही दुनियाभर में मौजूद हैं। कोबेन ने गिटार खरीदने के बाद उसमें कुछ बदलाव भी कराए थे, क्योंकि वो बाएं हाथ से बजाते थे। इस बदलाव की वजह से ही गिटार बेहद ही खास बन गया था।