समुद्र से निकले इस जीव को देखकर सब हैरान, देखे वीडियो

अलास्का में एक ऐसा समुद्री जीव मिला है जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी पौधे की जड़ जैसा दिखने वाले इस जीव का वीडियो साराह वेसर अल्फोर्ड नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब लोग इसके बारे में जानकारी मांग रहे हैं कि आखिरकार बेहद अजीब दिखने वाला ये कौन सा जीव है।

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि ये जीव नारंगी रंग का है और किसी पेड़ के जड़ जैसा इसका आकार है। जिस तरह जमीन के अंदर पेड़ की जड़ें फैली होती हैं ठीक वैसे ही इसके भी कई पतले-पतले अंग हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे एलियन तक कह रहे हैं।

साराह के मुताबिक बेहद अजीब दिखने वाले जीव का नाम बास्के स्टार है। साराह ने ये भी साफ किया की उस समुद्री जीव का वीडियो बनाने के बाद उन्होंने उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए समुद्र में वापस छोड़ दिया। साराह ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पर अपलोड किया था जिसके बाद अब तक इसे 15 लाख बार देखा जा चुका है।