कई बार हमने देखा है लोग इतनी जल्दी में होते है कि वे मंदिर के बाहर से ही भगवान को हाथ जोड़कर निकल जाते है लेकिन हाल ही में ऐसा करना एक लड़की के लिए भारी पड़ गया। मंदिर में दर्शन करने आई एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इस लड़की के साथ हुए हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मंदिर के बाहर ही हाथ जोड़ने के बाद गाड़ी स्टार्ट कर रही थी। उसके हाथ से क्लच छूट गया और गाड़ी उसको लेकर मंदिर के अंदर घुस गई। गाड़ी उसको लेकर सीधे नंदी के पास आकर गिरी। लोग लड़की को उठाने के लिए आ गए। लड़की उठी और गाड़ी उठाकर निकल गई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं।