आखिर क्यों की जाती हैं यहाँ महिलाओं के अंतर्वस्त्रों की पूजा, सच्चाई जान आप भी रह जाएंगे हैरान

इस दुनिया में कई अजीब चीजों की भरमार हैं जिनके बारे में जानकर आश्चर्य होता हैं लेकिन विश्वास कर पाना मुश्किल होता हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी सच्ची आपको हैरान कर देगी और उस परविश्वास कर पाना कोई आसान काम नहीं हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं जापान के एक ऐसे मंदिर के बारे में जहां पर किसी भगवान या मूर्ती की पूजा नहीं होती हैं बल्कि महिलाओं के अंतर्वस्त्रों की पूजा की जाती हैं और मन्नत मांगने के लिए ब्रैस्ट भी चढ़ाए जाते हैं। अब ऐसा क्यों किया जाता हैं आइये जानते हैं है इसके बारे में।

दरअसल, जापान के इबारकी में बना एक मंदिर दुनियाभर में मशहूर है। यह अनोखा मंदिर इबारकी टोक्यो के प्रशांत महासागर उत्तर पूर्व सीमा के किनारे स्थित एक प्रांत पर है। इसी प्रांत के दूर एक इलाके में बने बौद्ध मंदिर को अब ब्रा अभ्यारण्य में बदल दिया गया है। यह मंदिर ब्रेस्ट की देवी छिछिगमीसम के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि इस मंदिर में भगवान की नहीं, बल्कि ब्रेस्ट की देवी छिछिगमीसम की पूजा की जाती है। जापान के वाकायामा शहर में मौजूद इस मंदिर में सालों से ब्रेस्ट पूजन की प्रथा चली आ रही है। कहा जाता है कि इस मंदिर में महिलाएं सुरक्षित प्रेगनेंसी और ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए ब्रेस्ट देवी की पूजा करती हैं।

मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाली सभी महिलाओं की मनोकामना पूरी होती है और जिन महिलाओं की मन्नत पूरी हो जाती है, वो यहां वापस आकर डमी ब्रेस्ट का चढ़ावा चढ़ाती हैं। इस मंदिर की खासियत है कि मंदिर में जहां पर भी आपकी नजर पड़ेगी वहां सिर्फ ब्रेस्ट ही नजर आएंगे। इस मंदिर में महिलाओं के ब्रेस्ट (स्तनों) की पूजा की जाती है और इस पूरे मंदिर की सजावट रूई और कपड़े से बने ब्रेस्ट से की गई है।

हालांकि बहुत पहले एक पंडित द्वारा की गई धोखाधड़ी के चलते इसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल इस मंदिर में वही लोग जाते हैं जो अद्भुत व पुरानी चीजों को देखने के शौकीन होते हैं। इस स्थान पर लोगों को यह देखकर बेहद आश्चर्य होता है कि यहां एक कमरे की छत से महिलाओं के ढेर सारे अंतर्वस्त्र लटक रहे हैं। यही वजह है कि इसे लोग अभी भी ब्रा टेंपल के नाम से जानते हैं। दिन के समय यहां भले ही लोगों को अजब-गजब चीजें देखने को मिलती हों लेकिन रात के समय यहां का नजारा बड़ा ही अजीब हो जाता है। जिसे देखकर कई बार लोग डर भी जाते हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां हर चीज देखने में बिल्कुल ब्रेस्ट के आकार की है।

यहां तक कि मंदिर के फव्वारे और मूर्तियां भी महिलाओं के ब्रेस्ट के आकार जैसे ही बनाए गए हैं, यानी कि हर जगह अलग-अलग साइज के ब्रेस्ट दिखाई देते हैं। यह कपड़े और अन्य मैटेरियल से बनाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां आने वाली महिलाओं के मुताबिक ब्रेस्ट देवी उनकी हर मनोकामना को पूरी करती हैं। खासकर गर्भवती महिलाएं और ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाएं इस मंदिर से खाली हाथ वापस नहीं लौटती है।