बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। वीडियो में कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि उस क्रिकेट वीडियो में जो विकेटकीपर है वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है। इतना ही नहीं कुत्ता बड़ी फुर्ती से गेंद को पकड़ते हुए भी दिखाई दे रहा है। जैसे ही बैटिंग करती लड़की शॉट मारती है, कुत्ता तुरंत भागकर बॉल ले आता है। कुत्ते का यह अंदाज देखकर कोई भी हैरान रह जाए। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'इसके लिए बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड।'