बिना हथियार के तैनात रहती हैं इन 5 देशों में पुलिस, बनी हुई हैं शांति और सुरक्षा

हर देश की अपनी सुरक्षा व्यवस्था होती हैं और इसके लिए सरकारों द्वारा कई व्यवस्था स्थापित की गई हैं। जिस तरह भारत में सीमा पर आर्मी के जवान तैनात हैं तो अंदरूनी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई हैं। ऐसे में जवानों को कभी हथियारों का इस्तेमाल भी करना पड़ता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे देशों की जानकारी लेकर आए हैं जहां पुलिस बिना हथियार के तैनात रहती हैं और शांति एवं सुरक्षा बनी हुई हैं। तो आइये जानते हैं इन देशों के बारे में।

आइसलैंड

वैसे तो तीन लाख की आबादी वाला आइसलैंड बहुत छोटा देश है। लेकिन इस देश की सबसे खास बात ये है कि यहां एक तिहाई नागरिकों के पास हथियार हैं। इसके बावजूद भी आइसलैंड में पुलिस ज्यादातर समय बिना हथियारों के घूमती है। आइसलैंड में अपराध बहुत कम है। नागरिकों के पास हथियार शिकार के लिए हैं। आइसलैंड में अपराध कम होने की मुख्य वजह ये भी है कि यहां लैंगिक असमानता बहुत कम है।

आयरलैंड

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयरलैंड में सिर्फ 20 से 25 फीसदी पुलिस अफसर ही बंदूक जैसे हथियार चलाना जानते हैं। इसके बावजूद भी आयरलैंड में अपराध की दर बहुत कम है।

ब्रिटेन

ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जहां पुलिस खुद हथियार नहीं रखना चाहती है। यहां पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी बिना हथियारों के घूमते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि पैट्रोलिंग के समय नागरिकों की रक्षा का कर्तव्य पुलिस का होता है और नागरिकों को बिना झिझके पुलिस की मदद लेने का हक होता है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में केवल एक दर्जन पुलिसकर्मी ही अपने साथ हैंडगन रखते हैं। क्रिमिनोलॉजी प्रोफेसर जॉन बटल ने लिखा था कि न्यूजीलैंड में हथियार न रखने पर पुलिस अफसर ज्यादा सुरक्षित हैं।

नार्वे

नार्वे पुलिस का मानना है कि निहत्थी पुलिस आतंकवाद के डर से बेहतर है। साल 2011 में एक हथियारबंद व्यक्ति ने यहां समर कैंप पर हमला कर 77 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। लेकिन पुलिस ने देर से और ढीले ढंग से प्रतिक्रिया दी, जिससे नार्वे के लोग काफी नाराज थे। इस त्रासदी के बावजूद भी नॉर्वे की पुलिस ज्यादातर निहत्थी ही रहती है।