यहाँ प्लास्टिक की बोतलों से बनाए जा रहे है घर, भूकंप के झटके भी बेअसर, कीमत 3.5 लाख रुपये

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसका खुद का घर हो और वह इस सपने को पूरा करने के लिए लम्बे समय तक अपनी जमापूंजी को बचा कर रखता हैं। ईंट और पत्थर से बना यह घर उसके सपनों का घर होता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर घर ईंट-पत्थर से नहीं बल्कि प्लास्टिक की बोतलों से बनाए जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके पीछे की वजह के बारे में जो आपको चौंका देगी। यह सब नाइजीरिया में हो रहा है क्योंकि यहां पर आए दिन भूकंप आने की खबरें सामने आती रहती है जिससे यहां के लोगों ने बचने का यह तरीका निकाला है। यहां के लोग प्लास्टिक की बोतलों में मिट्टी और कंकड़ भरकर मकान बना रहे हैं।

विशेषज्ञों ने बताया है कि, 7.3 की तीव्रता का भूकंप भी इन घरों को हिला नहीं सकता, मगर इसके लिए एक मकान की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये आती है। आपको बता दें कि, यहां के लोग इस तरीके से पानी की टंकी तक बना रहे हैं।

इस प्रकार के मकान भूकंप से बचने के अलावा काफी टिकाउ तक होते है क्योंकि प्लास्टिक की बोतल को गलने में 450 साल लग जाते हैं। यानी के इन मकानों की उम्र करीब 450 साल होती है।