OMG इस देश में कैदी खुद ही खोदते हैं अपनी कब्र!!

वर्तमान में हमारे देश में निर्भया केस के आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग की जा रही हैं हांलाकि कानूनी दांवपेच की वजह से इसमें देरी हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी हैं जहां कैदियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है और उन्हें अपनी कब्र भी खुद ही खोदनी पड़ती है। हम बात कर रहे हैं उत्तर कोरिया की जो कि अपने कड़े कानून की वजह से पहचाना जाता हैं।

उत्तर कोरिया और वहां के तानाशाह किम जोंग उन के बारे में पूरी दुनिया जानती है और यहां के अजीबोगरीब नियमों के बारे में भी लोगों को बहुत अच्छे से पता है। इसके अलावा यहां कैदियों के साथ कितना बुरा बर्ताव होता है, ये भी किसी से छिपा नहीं है, खासकर विदेशी कैदी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन कैदियों से यहां जबरन मजदूरी करवाई जाती है।

कहते हैं कि उत्तर कोरिया की जेलों में बंद कैदियों को बेहद ही छोटे-छोटे सेलों में सुलाया जाता है उन्हें खाने के लिए चूहे और मेंढक दिए जाते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से कैदियों की पिटाई की जाती है और 24 घंटे में करीब 12 घंटे उनसे कठोर श्रम करवाया जाता है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, उत्तर कोरिया की जेलें दुनिया की सबसे भयानक जेलों में से एक हैं। यहां हजारों लोगों को, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं- उन्हें जेल कैंपों और उत्तर कोरिया के कैदखानों में रखा जाता है। कहते हैं कि इनमें से तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्होंने कोई अपराध ही नहीं किया है, लेकिन फिर भी वो कैद हैं।

कहते हैं कि उत्तर कोरिया की जेलों में बंद कैदियों को अपनी ही कब्र खोदने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके अलावा सजा के नाम पर उनके साथ दुष्कर्म भी होता है और कभी-कभी तो पीड़ित कैदी अचानक गायब भी हो जाते हैं, जिनका बाद में कोई पता नहीं चलता।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया की जेल में एक कैदी के तौर पर रह चुके कोरियाई अमेरिकी शख्स केनेथ बे बताते हैं कि मूल रूप से उत्तर कोरिया के ही रहने वाले कई कैदियों को बाहरी दुनिया के बारे में कुछ पता ही नहीं है। वो समझते हैं कि अमेरिका के 99 फीसदी लोग गरीब हैं। हालांकि जब केनेथ ने उन्हें बताया कि ऐसा नहीं है, अमेरिका में ज्यादातर लोगों के पास अपना घर और कार है, तो वो यह मानने को तैयार ही नहीं थे। उनका कहना था कि ये सच नहीं हो सकता।