इतिहास का सबसे रहस्यमयी इंसान बना यह दो चेहरों वाला शख्स, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

यह दुनिया कई रहस्यों से मिलकर बनी हैं और आज भी ऐसे कई रहस्य व्यापत हैं जिनके बारे में सुनकर ही व्यक्ति चौंक जाता हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक अनोखे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतिहास में सबसे रहस्यमयी इंसान के रूप में अपनी पहचान बना चुका हैं। इस शख्स का नाम एडवर्ड मोरड्राके था। इसके बारे में कहा जाता हैं कि यह दो चेहरों वाला शख्श था और माना जाता हैं कि अपने दूसरे चहरे से ही परेशान होकर शख्स ने आत्महत्या की थी। आइये जानते हैं इस रहस्यमयी इंसान के बारे में।

कहते हैं कि एडवर्ड का दूसरा चेहरा सक्रिय अवस्था में नहीं था, लेकिन जैसे ही वो सोने की कोशिश करते थे, उनका दूसरा चेहरा जाग जाता था। वह रात भर फुसफुसाता था। साल 1985 में बोस्टन पोस्ट में एक लेख छपा था, जिसमें एडवर्ड का जिक्र किया गया था। उसमें लिखा था कि एडवर्ड अपने दूसरे चेहरे से काफी परेशान थे, क्योंकि इसकी वजह से वह कई-कई दिनों तक सो नहीं पाते थे।

कहा जाता है कि एडवर्ड अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास भी गए थे, लेकिन चूंकि उस वक्त की तकनीक इतनी विकसित नहीं थी, इसलिए इलाज संभव न हो सका। हालांकि कहा यह भी जाता है कि डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया था। कहते हैं कि एडवर्ड के सिर के पीछे वाला चेहरा एक लड़की का था, जिसकी आंखें तो थीं, लेकिन वो देख नहीं सकती थीं। इसके अलावा उस चेहरे का मुंह भी था, लेकिन वो खा नहीं सकता था और ना ही जोर से बोल पाता था। बस फुसफुसाता था और वो भी नर्क के बारे में।

ऐसा कहा जाता है कि एडवर्ड जब खुश होते थे तो उनके दूसरे चेहरे को यह बर्दाश्त नहीं होता था और वो उनका उपहास करता था। इसके अलावा जब वो रोते थे तो उनका दूसरा चेहरा मुस्कुराता था। कहते हैं कि एडवर्ड ने अपने दूसरे चेहरे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त उनकी महज 37 साल थी। साल 1896 की मेडिकल इंसाइक्लोपीडिया में एडवर्ड की मेडिकल कंडीशन का जिक्र किया गया है, लेकिन फिर भी इस पर कई सवाल हैं। लोग इसे कहानी ही मानते हैं।