अनोखी पहल : केरल में बना दुनिया का पहला समुद्री कब्रिस्तान, वो भी प्लास्टिक की बोतलों से

अक्सर देखा जाता हैं कि कोई सन्देश देने या अपनी बात पहुंचाने के लिए लोग कई अनूठे तरीके आजमाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला केरल में जहां कोझिकोड के बेयोर तट पर दुनिया का पहला समुद्री कब्रिस्तान बनाया गया हैं और वो भी प्लास्टिक की बोतलों से। इसके पीछे का कारण लुप्त हो रही प्रजातियों को श्रद्धांजलि देना हैं और लोगों को जागरूक करना हैं।

इस क्रबिस्तान को जिला प्रशासन के 'क्लीन बीच मिशन और बेपोर पोर्ट विभाग' की मदद से जेलीफिश वाटरस्पोर्ट्स ने बनाया है। सिंगल-यूज प्लास्टिक की बोतलों से बना यह ढांचा लुप्त हो रही आठ समुद्री प्रजातियों को श्रद्धांजलि देता है, जिनमें सीहॉर्स, पैरटफिश, लेदरबैक कछुए, ईगल रेज, सॉफिश, डुगॉन्ग, जेबरा शार्क, हैमरहेड मछली और केरल की स्थानिक मीठे पानी की मछली, जिसे मिस केरल कहा जाता है, जैसी प्रजातियां शामिल हैं।

कोझीकोड के पोर्ट ऑफिसर कैप्टन अश्विनी प्रताप ने कहा कि यह एक प्रतीकात्मक स्मारक लोगों को जागरूक करने के लिए है। यह हमें बताता है कि अगर हम लगातार प्लास्टिक को नदियों, समुद्रों में फेंकते रहे तो मछलियों की कई प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी। एक अफसर ने बताया, यह लोगों को जागरूक करने के लिए एक पहल है। अगर हम लगातार प्लास्टिक को समुद्र में फेंकते रहे तो मछलियोंं की कई प्रजातियां लुप्त हो जाएंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण 700 प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में है।