आखिर प्लेन क्रेश होने के बावजूद कैसे बच जाता है 'ब्लैक बॉक्स', क्यों है इतना जरूरी, इसके काम कर देंगे आपको हैरान

बीते कुछ समय में ऐसा कई बार हुआ हैं जब प्लेन क्रेश होने की घटनाएं सामने आई हैं। प्लेन क्रेश होने पर विमान की धज्जियाँ उड़ जाती हैं और उसका नामोनिशान तक नहीं बचता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लेन क्रेश होने के बावजूद उसमे रखा लाल रंग का बॉक्स जिसे 'ब्लैक बॉक्स' के नाम से जाना जाता हैं वह बिलकुल सही सलामत रहता हैं जो कि बहुत काम का होता हैं। लेकिन ऐसा कैसे संभव हो पाता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको 'ब्लैक बॉक्स' से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और इसके काम के बारे में।

दरअसल, ब्लैक बॉक्स या फ्लाइट रिकार्डर की तरह काम करता है। यह विमान की पल-पल की जानकारी रखता है। यह किसी भी विमान में उड़ान के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों को बारीकी से रिकॉर्ड करने वाला उपकरण है। यह वायुयान में पिछले हिस्से फिट होता है। बताना चाहेंगे कि विमान में लगा 'ब्लैक बॉक्स' क्यों प्लेन क्रैश के बावजूद सही सलामत बच जाता है। दरअसल, यह टाइटेनियम का बना होता है जो काफी मजबूत धातु मानी जाती है। ब्लैक बॉक्स को टाइटेनियम के एक डिब्बे में बंद करके रखा जाता है। इसी कारण अगर ब्लैक बॉक्स काफी ऊंचाई से गिरता है य तो भी उसे नुकसान नहीं पहुंचता।

कैसे हुई ब्लैक बॉक्स की खौज
साल 1953-54 में हवाई हादसों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए विमान बनाने वाली कंपनियों ने विमान में ऐसे उपकरण लगाने की बात की जो हादसों के सही कारण को बता सके ताकि भविष्य में हादसों से सीख कर बचा जा सके। इसके लिए ब्लैक बॉक्स का आविष्कार किया गया। ब्लैक बॉक्स का रंग लाल होता है इसलिए शुरुआत में इसे 'रेड एग' कहते थे। लेकिन बाद में इसका नाम ब्लैक बॉक्स पड़ गया।

फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर
इसमें विमान की दिशा, ऊंचाई , ईंधन कितना है, गति, हलचल, केबिन का तापमान इत्यादि सहित 88 प्रकार के आंकड़े रिकॉर्ड होते हैं। यह 25 घंटों से अधिक की रिकार्डेड जानकारी एकत्रित रखता है। ब्लैक बॉक्स 11000°C के तापमान को एक घंटे तक झेल सकता है और उसके भीतर लगा यंत्र 260°C के तापमान को 10 घंटे तक सहन कर सकता है।

कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर
ब्लैक बॉक्स में लगा यह रिकार्डर फ्लाइट की उड़ान के 2 घंटे के समय की आवाज रिकार्ड करता है। यह इंजन की आवाज, आपातकालीन अलार्म की आवाज, केबिन की आवाज और कॉकपिट की आवाज और फ्लाइट कंट्रोल के बीच की बातचीत रिकार्ड करता है। ताकि पता चल सके हादसे के पहले विमान का माहौल कैसा था।

कैसे खोजते हैं ब्लैक बॉक्स
ब्लैक बॉक्स 30 दिनो तक बिना विद्युत के काम कर सकता है। जब यह विमान से अलग होता है तो प्रत्येक सेकंड एक बीप की आवाज/तरंग निकालता है। यह तरंग 30 दिनों तक निकलती है। जिसे खोजी दल 2 से 3 किलोमीटर की परिधि में आसानी से खोज सकते हैं। 15000 फीट गहरे समुंदर में से भी यह तरंगें भेजता रहता है।