यहां परिवार वाले खुद देते हैं शादी से पहले सेक्स की इजाजत

आज हमारा समाज बहुत विकसित हो चुका हैं लेकिन आज भी सेक्स एक ऐसा शब्द हैं जिसपर बात करने से लोग कतराते हैं। इसी के साथ ही शादी से पहले किसी के संबंध होना बहुत बड़ा गुनाह माना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में ही एक ऐसी जनजाति हैं जहां खुद परिवार वाले शादी से पहले सेक्स की इजाजत देते हैं। यहां लडकियां इस मामले में सौभाग्यशाली मानी जाती है और विवाह पूर्व संबंध बनाने या अपना वर चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।

बैगा लड़कियां खुद अपना जीवनसाथी चुनती हैं। इनमें शादी से पहले संबंध बनाने पर रोक नहीं है। शारीरिक संबंध बनाने की बात यदि माता-पिता या समाज को पता चल जाती है तो आम सहमति बनाकर दोनों की शादी कर दी जाती है। इसके लिए बकायदा पंचायत बैठायी जाती है।

बैगाओं में प्रेम विवाह की परंपरा भी है। यहां लड़कियां खुद अपने लिए लड़का पसंद करती हैं। इसके बाद वह अपने घर वालों को व लड़के के घर वालों को अपनी पसंद बताती हैं। जब लड़के के घर वाले लड़की की बात नहीं मानती तो वह उनके घर पर ही धरने पर बैठ जाती है। जब तक लड़के के परिवार वाले हां नहीं कर देते तब वह वह वहीं बैठी रहती है। इसके बाद दोनों परिवार के लोग मिलकर शादी करा देते हैं।

बैगा समाज में महिलाओं को विधवा होने पर दूसरी शादी करने का हक दिया गया है। महिला पर सबसे पहले हक उसके देवर का होता है। इसलिए महिला की शादी देवर से कराई जाती है। यदि महिला देवर से शादी नहीं करना चाहती तब समाजिक पंचायत उसे दूसरे से शादी करने की अनुमति देती है।