क्या आप भी कैफ़े, एयरपोर्ट या होटल की मुफ्त Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपको भारी पड़ सकती है। Google ने हाल ही में चेतावनी जारी की है कि सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क अब साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान और तेजी से खतरे वाला रास्ता बन चुका है। इससे आपकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और चैट तक मिनटों में चोरी हो सकती है।
Android: Behind the Screen रिपोर्ट का खुलासाGoogle की नई रिपोर्ट Android: Behind the Screen के अनुसार, पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क अब सुरक्षा जोखिम का बड़ा स्रोत बन गए हैं। हैकर्स असुरक्षित नेटवर्क का फायदा उठाकर यूज़र्स के स्मार्टफोन में सेंध लगा सकते हैं। इसके ज़रिए वे पासवर्ड, बैंक लॉगिन डिटेल्स और अन्य संवेदनशील डेटा तक आसानी से पहुँच सकते हैं।
रिपोर्ट में खास तौर पर चेतावनी दी गई है कि ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग या किसी भी वित्तीय सेवा में लॉगिन करते समय सार्वजनिक Wi-Fi का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
मोबाइल स्कैम्स बढ़ रहे हैं, खतरा दोगुनाभारत समेत दुनिया के कई देशों में मोबाइल फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। Google के अनुसार, मोबाइल स्कैम अब एक ग्लोबल इंडस्ट्री बन चुका है, जो हर साल अरबों डॉलर की ठगी करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष दुनियाभर में लगभग $400 बिलियन (33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) की ठगी मोबाइल फ्रॉड के ज़रिए हुई, जिसमें अधिकांश पीड़ितों को कभी पैसा वापस नहीं मिला।
हैकर्स कैसे करते हैं धोखाधड़ी?Google ने बताया कि अब साइबर अपराधी संगठित तरीके से काम कर रहे हैं। वे चोरी किए गए मोबाइल नंबर खरीदते हैं, ऑटोमेटेड सिस्टम से लाखों मैसेज भेजते हैं और Phishing-as-a-Service टूल्स का इस्तेमाल करके नकली वेबसाइट बनाते हैं। इन वेबसाइट्स देखने में असली जैसी लगती हैं ताकि लोग अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स खुद दे दें।
सस्ते सिम कार्ड वाले देशों से वे नए स्कैम लॉन्च कर देते हैं। कभी फेक डिलीवरी या टैक्स अलर्ट भेजते हैं, तो कभी जॉब ऑफर या ऑनलाइन रिलेशनशिप के जरिए भरोसा जीतते हैं और फिर पैसों की ठगी कर देते हैं।
भावनात्मक ब्लैकमेल का इस्तेमालतकनीकी धोखाधड़ी के साथ-साथ स्कैमर्स अब इमोशनल ट्रिगर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वे डर या घबराहट पैदा करने वाले संदेश भेजते हैं, जैसे आपका अकाउंट बंद हो गया है या आपका लाइसेंस सस्पेंड होने वाला है। लोग बिना सोचे-समझे तुरंत कार्रवाई कर देते हैं और फंस जाते हैं। कुछ स्कैमर्स ग्रुप चैट्स में अपने साथियों को जोड़कर बातचीत को असली जैसा दिखाते हैं ताकि शिकार को भरोसा हो जाए।
सुरक्षित रहने के लिए सुझावGoogle ने यूज़र्स को सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:
- पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल केवल आवश्यक होने पर करें।
- बैंकिंग या संवेदनशील वेबसाइट में लॉगिन न करें।
- Wi-Fi की Auto Connect सेटिंग बंद रखें।
- नेटवर्क के एन्क्रिप्शन और वास्तविकता की जांच करें।
- किसी भी अनजान मैसेज का जवाब देने से पहले स्रोत की पुष्टि करें।
- फोन में नियमित सुरक्षा अपडेट रखें।
- बैंक स्टेटमेंट्स को समय-समय पर जांचते रहें।