बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास रिचार्ज प्लान में नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 14 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ कुल 164 दिनों तक इस प्लान का लाभ मिलेगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इस ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा, मुफ्त SMS और OTT/लाइव टीवी एक्सेस जैसे कई बेनिफिट्स भी शामिल हैं। यह ऑफर 31 मार्च तक वैध रहेगा।
164 दिनों की लंबी वैलिडिटीबीएसएनएल के अनुसार, यह ऑफर 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर लागू होगा। आम तौर पर इस प्लान की वैलिडिटी 150 दिन होती है, लेकिन 31 मार्च से पहले रिचार्ज कराने पर इसे बढ़ाकर 164 दिन कर दिया जाएगा। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा मिलेगा।
डाटा और SMS का शानदार पैकइस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके अलावा BiTV का भी एक्सेस मिलेगा, जिसमें मुफ्त लाइव टीवी चैनल और OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट शामिल है। यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलेंगे। पहले इस प्लान में कुल 300GB डेटा उपलब्ध था, लेकिन अब ऑफर के साथ यूजर्स को अतिरिक्त 28GB डेटा मिलेगा।
BSNL के और डेटा ऑफरबीएसएनएल ने हाल ही में 16 रुपये में एक छोटा डेटा पैक भी लॉन्च किया है। इस पैक की वैलिडिटी 1 दिन की है और इसमें कुल 4GB डेटा मिलता है। इसका मतलब है कि यूजर्स महज 4 रुपये खर्च करके 1GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। यह पैक उन यूजर्स के लिए शानदार है जो केवल थोड़े समय के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं।
इस नए ऑफर के साथ BSNL अपने यूजर्स को लंबे समय तक कनेक्टिविटी और डेटा के बेहतरीन विकल्प प्रदान कर रही है। 164 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS और OTT सुविधाओं के साथ यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबी वैलिडिटी और शानदार बेनिफिट्स वाले पैक की तलाश में हैं।