महाराष्ट्र में बारामती के विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस विमान में वे सवार थे, वह Learjet 45 श्रेणी का बिजनेस जेट था। इस विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था और इसका संचालन VSR Ventures Pvt Ltd द्वारा किया जा रहा था। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच सका।
विमान में कुल पांच लोग सवार थेसूत्रों की मानें तो इस विमान में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें डिप्टी सीएम अजित पवार के अलावा उनके पीएसओ, एक अटेंडेंट/कैबिन स्टाफ और दो क्रू मेंबर शामिल थे। क्रू मेंबर के रूप में पायलट (PIC) और फर्स्ट ऑफिसर (FO) की मौजूदगी बताई गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में क्रू मेंबर के नाम के रूप में कैप्टन सुमित कमल कपूर और कैप्टन सांभवी फाटक का जिक्र आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।
विमान के स्वामित्व और संचालनइस Learjet 45 विमान का स्वामित्व और संचालन वी.के. सिंह के स्वामित्व वाली कंपनी के अंतर्गत था। कंपनी का मुख्यालय दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन और कनॉट प्लेस में स्थित बताया गया है। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है।
बारामती में होने वाली सभाएं और हादसे का समयअजित पवार आज बारामती में चार महत्वपूर्ण सभाओं में शामिल होने वाले थे। सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना होने के बाद लैंडिंग के दौरान ही यह भयावह हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि विमान क्रैश के बाद आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और वहां हड़कंप मच गया।
इस हादसे ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में गहरा शोक और चिंता का माहौल बना दिया है। जांच एजेंसियां विमान क्रैश की पूरी वजह पता करने के लिए मौके पर जुटी हुई हैं और ब्लैक बॉक्स की जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।