महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्राइवेट प्लेन बुधवार सुबह क्रैश हो गया। यह विमान मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भर रहा था, जहां अजित पवार एक जनसभा में शामिल होने वाले थे। बारामती एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग से पहले ही विमान हादसे का शिकार हो गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों और आम जनता दोनों में हड़कंप मचा दिया। इस आर्टिकल में जानिए कि अजित पवार का प्लेन बारामती में कहां क्रैश हुआ और गूगल मैप पर इसकी लोकेशन कैसे देखी जा सकती है।
हादसे में डिप्टी CM का निधनDGCA ने पुष्टि की है कि विमान में मौजूद सभी 6 लोगों की जान चली गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, डिप्टी CM अजित पवार भी इस हादसे में नहीं बच पाए। बारामती ग्रामीण पुलिस ने बताया था कि हादसे के बाद अजित पवार गंभीर रूप से घायल थे, लेकिन अब उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे ने राज्य में शोक की लहर दौड़ा दी है।
बारामती में प्लेन क्रैश की सटीक लोकेशनजानकारी के मुताबिक, अजित पवार का विमान मुंबई से उड़ान भरकर बारामती एयरस्ट्रिप की ओर बढ़ रहा था। हादसे के समय विमान अचानक संतुलन खो बैठा और नियत लैंडिंग स्थल तक नहीं पहुँच सका। विमान पास के खेत की ओर गिरा और जमीन से टकराते ही गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें केवल प्लेन का टेल और एक पंख दिखाई दे रहा है, जबकि नोज और अन्य हिस्से बिखर गए।
ब्लैक बॉक्स से खुलेगा हादसे का सचअभी यह साफ नहीं हो पाया है कि प्लेन क्रैश का कारण तकनीकी खराबी थी या अन्य किसी वजह से विमान एयरस्ट्रिप पर लैंड नहीं कर पाया। इस मामले की पूरी जांच की जाएगी। प्लेन का ब्लैक बॉक्स रिकवर किया जाएगा, जिससे हादसे की सटीक वजह और उड़ान के दौरान हुई गड़बड़ी के बारे में जानकारी मिलेगी।