दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं, मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाश जारी है। इस बीच घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इमारत गिरने के बाद मौके पर धूल का घना गुबार उठता दिखाई दे रहा है।
11 लोगों को सुरक्षित निकाला गयाहादसे के बाद बचाव दल ने इमारत के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अधिकारियों की ओर से उन लोगों की भी तलाश की जा रही है, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे के वक्त की तस्वीर भी स्पष्ट हुई है। फुटेज में इमारत के गिरने के साथ ही आसपास धूल का गुबार फैलता नजर आता है।
MCD ने आसपास की जर्जर इमारतों को नोटिस दियाहादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने उस गली में मौजूद जर्जर इमारतों पर भी कार्रवाई शुरू की है। MCD ने इलाके में खराब हालत वाली इमारतों को नोटिस जारी किया है, जहां यह बिल्डिंग ढही थी।
MCD के मुताबिक, हादसे में गिरी इमारत की पहचान P-14, सत्य निकेतन के रूप में की गई है। यह पुनर्वास कॉलोनी का हिस्सा है और करीब 55 वर्ग गज क्षेत्र में बनी हुई थी। संपत्ति में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चौथी मंजिल तक के फ्लोर होने की जानकारी दी गई है।
इमारत के निर्माण और रिकॉर्ड को लेकर MCD ने क्या कहा?नगर निगम के अनुसार, यह इमारत 1990 के दशक में बनाई गई थी। MCD ने बताया कि संपत्ति की बुकिंग या सीलिंग से संबंधित कोई रिकॉर्ड उसके पास मौजूद नहीं है। निगम के मुताबिक, संपत्ति में किए गए किसी भी काम को लेकर भी उसके पास कोई शिकायत दर्ज नहीं थी।
चार मंजिल से ज्यादा के अवैध निर्माण सील करने का आदेशहादसे के बाद दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा।
मेयर के मुताबिक, चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा। साथ ही उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की बात कही थी। उनके अनुसार, ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने हैं।
मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेशमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने भवन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी पूरी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।