दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने राजधानी में अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके को खास बनाने के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर राजधानीवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत दिल्ली सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद रहे।
राजधानी में ई-बसों की संख्या पहुंची 4000500 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली की ई-बस फ्लीट की कुल संख्या बढ़कर 4000 हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क रखने वाला शहर बन गया है। ये सभी नई बसें DTC के बेड़े में जोड़ी गई हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
दिल्ली विकास से वंचित रही: सीएम रेखा गुप्ताकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बीते 11 वर्षों में दिल्ली विकास के मामले में पीछे छूट गई थी। उन्होंने कहा कि राजधानी के लोगों की उम्मीदें टूटने लगी थीं और दिल्ली ने बड़े सपने देखना लगभग छोड़ दिया था। पानी, सीवेज और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा था। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने सत्ता को खुद का समझने वालों को करारा जवाब दिया।
केजरीवाल पर साधा निशानाआम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार घमंड में कहा था कि उन्हें हराने के लिए दोबारा जन्म लेना पड़ेगा। लेकिन दिल्ली की जनता ने उसी जन्म में, उसी रामलीला मैदान से बीजेपी सरकार बनाकर राजनीतिक तस्वीर बदल दी। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि सत्ता देना भी आता है और जरूरत पड़ने पर वापस लेना भी।
250 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य शुरूसीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में बीते एक साल के भीतर 250 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत की है। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड भी साझा किया गया।
‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ की ओर मजबूत कदमनई इलेक्ट्रिक बसों को दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत बताया जा रहा है। राजधानी में ई-बसों की बढ़ती संख्या से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को सस्ता, आरामदायक और सुगम सफर भी मिलेगा। दिल्ली सरकार का यह प्रयास ‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।