CM रेखा गुप्ता की ऑफिशियल बैठक में पति की मौजूदगी पर AAP का तंज- ‘दिल्ली में फुलेरा की पंचायत’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (7 सितंबर) को अधिकारियों के साथ शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की। इस बैठक की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कीं।

पति मनीष गुप्ता भी बैठक में उपस्थित


बैठक में मुख्यमंत्री के पति मनीष गुप्ता भी बगल की कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में ‘फुलेरा की पंचायत’ चल रही है। AAP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी के बीच सीएम के बगल में उनके पति की कुर्सी लगाना उचित नहीं है।

सीएम रेखा गुप्ता की बैठक में क्या चर्चा हुई


सीएम ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें और समयबद्ध विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा, “पूर्ण और लंबित परियोजनाओं की प्रगति, भूमि उपयोग से जुड़े विभागीय मुद्दों के समाधान और जलभराव वाले क्षेत्रों में हार्वेस्टिंग प्वॉइंट्स की स्थापना हमारी प्राथमिकता है। बाजारों को पुनर्जीवित किया जाएगा और झुके या टेढ़े पेड़ों को हटाने का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। जनहित के कार्यों की समय पर समीक्षा और पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

AAP ने बैठक में पति की उपस्थिति पर साधा निशाना

AAP ने बैठक में मनीष गुप्ता की उपस्थिति को लेकर तंज कसा और कहा कि यह संकेत देता है कि दिल्ली में सरकार ‘फुलेरा की पंचायत’ चला रही है। पार्टी ने सवाल उठाया कि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित होने के बावजूद, मुख्यमंत्री के बगल में पति को बैठाना उचित नहीं है।

राजनीतिक मायने

इस मामले ने दिल्ली की बीजेपी सरकार के खिलाफ AAP को एक नया राजनीतिक अवसर दिया है। दिल्ली सरकार की आधिकारिक बैठक में सीएम के पति की मौजूदगी पर सवाल उठाए जाने से यह मुद्दा सुर्खियों में आया है।