छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2026) में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स भरकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड संभवसभी उम्मीदवार ध्यान दें कि CG Vyapam एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध करवा रहा है। किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आप तुरंत अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्ससबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Admit Card के विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंगCG TET 2026 परीक्षा 1 फरवरी 2026 को राज्य के 20 जनपदों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न होगी:
पहली शिफ्ट (कक्षा 1 से 5वीं): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
दूसरी शिफ्ट (कक्षा 6 से 8वीं): दोपहर 3 बजे से शाम 5:45 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।