असम के गुवाहाटी में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत हुए बजट के बाद उनका यह पहला दौरा है, जो खास तौर पर नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र के लिए है। उन्होंने कहा, जिस नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस ने लंबे समय तक नजरअंदाज किया, हम उस क्षेत्र की सेवा में पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जुटे हैं। नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी के समान है। इस वर्ष का बजट हमारी BJP-NDA सरकार के विजन को और अधिक मजबूती देने वाला है।
असम ने देश को दिए हैं वीर संतानें – PM मोदीप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मां कामाख्या की कृपा असमवासियों पर हमेशा रही है। इसी आशीर्वाद से असम ने राष्ट्र रक्षा, देश की स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा के लिए अनेक वीर संतानें दी हैं। ऐसी ही एक संतान कबीन्द्र पुरकायस्थ हैं, जिन्हें मैं आज नमन करता हूँ। उन्होंने अपना जीवन असम और समाज की सेवा में समर्पित किया। इसी सेवा को देखते हुए BJP-NDA सरकार ने उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
नॉर्थ-ईस्ट के 125 से अधिक लोगों को मिला पद्म पुरस्कारप्रधानमंत्री ने आगे कहा, वर्ष 2014 के बाद नॉर्थ-ईस्ट के 125 से अधिक महान व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं। यह दर्शाता है कि असम और नॉर्थ-ईस्ट की धरती में अपार सामर्थ्य है। यही सामर्थ्य आज विकसित भारत का आधार बन रहा है।
असम के कार्यकर्ताओं की सराहनाPM मोदी ने कहा, बड़ी सभाओं में जनता से मिलना और उन्हें संबोधित करना सामान्य बात है, लेकिन असम के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलना मेरे लिए विशेष सौभाग्य है। आज BJP जिस ऊँचाई तक पहुँची है, उसका पूरा श्रेय केवल और केवल इन कार्यकर्ताओं को जाता है।
कार्यकर्ताओं के दर्शन मेरे लिए सम्मानप्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमारा विश्वास संगठन में है और राष्ट्र के जीवन में बदलाव की नींव संगठन की शक्ति पर आधारित है। इसलिए इतनी बड़ी संख्या में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।