IPL 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। बारिश के कारण मैच की शुरुआत देर से हुई और इसे 11-11 ओवर का छोटा प्रारूप दिया गया। इस सीमित ओवरों के मुकाबले में यशस्वी ने पहले ही गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। उनकी आक्रामकता के साथ वैभव सूर्यवंशी ने भी बेजोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों को मात दी और सिर्फ 5 ओवर में 80 रन जोड़कर विपक्ष की नींव हिला दी।
यशस्वी जायसवाल ने छुए नए कीर्तिमान
वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए और 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद यशस्वी ने पारी संभाली और बल्ले से कहर बरपाना जारी रखा। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और महज 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले।
इस धमाकेदार पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपने 100 छक्के पूरे कर लिए, और इस उपलब्धि के साथ वह संजू सैमसन, जोस बटलर और शेन वॉटसन के बाद राजस्थान के उन चार बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक छक्के लगाए। राजस्थान रॉयल्स के 100+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
यशस्वी ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामकता दिखाई। पहले ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ 22 रन बटोरकर उन्होंने मैच का रुख साफ कर दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाज भी उनके सामने टिक नहीं पाए। मुंबई इंडियंस की ओर से अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लेकर कुछ राहत जरूर दिलाई, लेकिन यशस्वी अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को 11 ओवर में 150/3 का मजबूत स्कोर दिलाया।