विराट कोहली ने जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यारा VIDEO

IPL 2026 के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने केवल 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। विराट इस मैच में ओपनिंग करते हुए अंत तक नाबाद रहे। मैच के खत्म होने के बाद विराट ने जीत का जश्न अलग अंदाज में मनाया। उन्होंने स्टैंड्स की तरफ देखते हुए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भेजा। अनुष्का ने भी इस प्यारे इशारे का जवाब उसी अंदाज में दिया। यह क्यूट मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच के बाद विराट का अनुष्का को फ्लाइंग किस

मैच खत्म होने के बाद विराट ने पहले अंपायर और विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने स्टैंड्स की तरफ देखा और अनुष्का को फ्लाइंग किस भेजा। अनुष्का, जो पूरे मैच के दौरान टीम को सपोर्ट कर रही थीं, ने बड़े ही प्यारे अंदाज में इसका जवाब फ्लाइंग किस के जरिए दिया। फैंस को विराट और अनुष्का का यह लवली मोमेंट बेहद पसंद आ रहा है।
38 गेंदों में नाबाद 69 रन की पारी खेली विराट ने

लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे विराट ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। विराट ने अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद ही पवेलियन लौटकर अपने साथियों के साथ खुशी साझा की। दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने भी योगदान दिया। पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए। इन दोनों की शानदार पारियों की बदौलत RCB ने 202 रन के लक्ष्य को केवल 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

ईशान किशन की कप्तानी पारी

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों में 31 रन और अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। इन शानदार प्रदर्शन के कारण सनराइजर्स ने 20 ओवर में 201 रन का स्कोर बनाया और RCB के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।