RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

IPL 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया। इस मैच में विराट कोहली ने भले ही केवल 28 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी पारी ने उन्हें एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दिलाया। कोहली अब किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक कुल 1188 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अब तक 1161 रन बनाए हैं। कोहली ने इस मैच में 18 गेंदों पर 28 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था।
आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1188 रन – विराट कोहली बनाम CSK
1161 रन – रोहित शर्मा बनाम KKR
1159 रन – विराट कोहली बनाम PBKS
1134 रन – डेविड वार्नर बनाम PBKS
1130 रन – विराट कोहली बनाम DC
1093 रन – डेविड वार्नर बनाम KKR
1092 रन – रोहित शर्मा बनाम DC
1057 रन – शिखर धवन बनाम CSK
1021 रन – विराट कोहली बनाम KKR

टी20 क्रिकेट में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने न केवल आईपीएल, बल्कि ओवरऑल टी20 क्रिकेट में भी किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस प्रकार कोहली अब दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी टीम के खिलाफ T20 में सबसे अधिक रन बनाए।

टी20 क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ शीर्ष रन:

1188 रन – कोहली बनाम CSK
1161 रन – रोहित शर्मा बनाम KKR
1159 रन – कोहली बनाम PBKS

चेन्नई सुपर किंग्स की तीसरी हार

इस मुकाबले में CSK की टीम लगातार तीसरी हार का सामना कर रही है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने टिम डेविड और देवदत्त पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 और फिल सॉल्ट की 46 रनों की शानदार पारियों की मदद से 20 ओवर में 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में CSK की टीम शुरुआत में ही चरमराती दिखी। सरफराज खान के 50 रन के बावजूद टीम केवल 207 रन ही बना सकी। उनके अलावा प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए।

आरसीबी के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल रहे। उन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने 2-2 विकेट लिए। सूयश शर्मा को एक विकेट मिला। इस शानदार गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने CSK के बड़े स्कोर को रोकने में सफलता पाई।