IPL 2026 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य बनकर उभरे हैं। 5 अप्रैल को खेले गए SRH और LSG के बीच मुकाबले में शमी ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। चार ओवर में मात्र 9 रन खर्च करने के साथ उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए और इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। शमी की धारदार गेंदबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़े स्कोर की राह से रोक दिया। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा
मोहम्मद शमी ने इस मैच में पहले अभिषेक शर्मा और फिर ट्रैविस हेड का विकेट लेकर हैदराबाद की टीम की कमर तोड़ दी। दोनों बल्लेबाज शमी की स्लोअर गेंदों के सामने टिक नहीं पाए। अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि हेड सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शमी की रफ्तार और सटीक लाइन-बॉल ने SRH के बल्लेबाजों को हर रन के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया। SRH की पुरानी टीम का हिस्सा रहे शमी
पिछले सीजन, IPL 2025 में, मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। उस समय उन्हें मेगा ऑक्शन में SRH ने 10 करोड़ की कीमत में खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उन्होंने 9 मैचों में केवल 6 विकेट हासिल किए। इस कारण से इस सीजन से पहले हैदराबाद ने शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया। इस ट्रेड में किसी अन्य खिलाड़ी का लेन-देन नहीं हुआ, बल्कि LSG ने पूरी रकम यानी 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
POTM अवॉर्ड के बाद शमी का बयान
LSG के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि “यह जीत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि पिछला मुकाबला हमारे घर में हार गया था। अच्छी शुरुआत मिलने पर जीत की लय बनी रहती है।” शमी ने आगे कहा कि “क्रिकेट पसंद करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल से जुड़े रहना बहुत जरूरी है। अगर आप अच्छे स्तर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो फिटनेस बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है। फिट रहेंगे तभी आप अपनी तकनीक और स्किल का पूरा उपयोग कर पाएंगे।”