KKR vs SRH: लगातार दूसरा मुकाबला गंवाने पर गुस्साए कप्तान अजिंक्य रहाणे, बताई हार की असली वजह

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की IPL 2026 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम ने अपना दूसरा मैच भी हारकर फैंस को निराश किया। गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने KKR को 65 रनों से हराया। इस जीत में नितीश कुमार रेड्डी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2 विकेट हासिल किए और 39 रनों की अहम पारी खेली।

मैच के बाद KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजों की सराहना की, लेकिन हार के मुख्य कारणों पर चर्चा करते हुए कहा कि टीम को कोई ठोस साझेदारी बनाने में नाकामी रही।

SRH की शानदार शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनिंग जोड़ी के दमदार प्रदर्शन से स्कोरबोर्ड पर दबाव बनाया। ट्रेविस हेड ने 46 रन और अभिषेक शर्मा ने 48 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए मात्र 5.4 ओवर में 82 रनों की साझेदारी कर केकेआर की गेंदबाजी को चुनौती दी। जब 9वें ओवर में ईशान किशन आउट हुए, तब टीम का स्कोर 111 रन था। इस स्कोर के बाद लग रहा था कि SRH 250 रनों के पार स्कोर कर सकती है।

अजिंक्य रहाणे ने अपने गेंदबाजों की अंतिम ओवरों में लौटकर मेहनत की सराहना की, लेकिन हार का ठीकरा टीम की कमजोर साझेदारियों पर फोड़ा।
अजिंक्य रहाणे ने हार की वजह बताई

KKR की पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका, जिसे रहाणे हार का मुख्य कारण मानते हैं। उन्होंने कहा, हमें आवश्यकता थी कि कुछ बड़ी साझेदारियां बने। जब आप किसी बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो अच्छी साझेदारी बहुत जरूरी होती है। हम वह नहीं कर पाए।

कप्तान ने यह भी माना कि दूसरी पारी में पिच का मिजाज बदल गया था। उन्होंने कहा, दूसरी पारी में गेंद थोड़ी धीमी और ज्यादा ग्रिप वाली थी। जहां हमें उम्मीद थी कि दूसरी पारी बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी, वहां पिच और धीमी हो गई।

रहाणे ने हार का कोई बहाना नहीं बनाया और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि SRH के गेंदबाजों ने शानदार ऐंगल्स का इस्तेमाल किया और हमारी टीम को दबाव में रखा।