Indian Premier League हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मंच रहा है। इस टूर्नामेंट में शतक लगाना किसी भी खिलाड़ी के करियर की बड़ी उपलब्धि माना जाता है। सालों से कई दिग्गज बल्लेबाजों ने यहां अपने बल्ले से धमाल मचाया है, लेकिन कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार शतकों के जरिए खास पहचान बनाई। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड Virat Kohli के नाम दर्ज है। उनके अलावा इस सूची में दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है। आइए नजर डालते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों पर, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ीVirat Kohli – 8 शतकरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में सबसे ऊपर हैं। 2008 में आईपीएल डेब्यू करने के बाद से उन्होंने अब तक 8 शतक जड़े हैं। खास बात यह है कि 2016 का सीजन उनके लिए ऐतिहासिक रहा, जब उन्होंने एक ही सीजन में 4 शतक लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। कोहली ने 268 मैचों में 8,661 से ज्यादा रन बनाकर अपनी महानता साबित की है।
Jos Buttler – 7 शतकइंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए कुल 7 शतक बनाए हैं। 2022 का सीजन उनके करियर का बेहतरीन दौर रहा, जब उन्होंने एक सीजन में 4 शतक जड़कर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
Chris Gayle – 6 शतकवेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को आईपीएल का सबसे विस्फोटक खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 6 शतक लगाए हैं। गेल के नाम आईपीएल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 175 रन) भी दर्ज है, जो उन्होंने 2013 में बनाया था और यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
KL Rahul – 5 शतकआईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे केएल राहुल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों के लिए खेलते हुए 5 शतक जड़े हैं। राहुल की तकनीक और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें इस फॉर्मेट का भरोसेमंद बल्लेबाज बनाती है।
Shubman Gill – 4 शतकगुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने कम समय में ही इस सूची में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने अब तक आईपीएल में 4 शतक लगाए हैं। 2023 के सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें ऑरेंज कैप दिलाई और उनकी बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया।