IPL जगत में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हालिया अधिग्रहण के बाद क्या टीम का नाम बदलेगा या पहले जैसा ही रहेगा। इसको लेकर फैंस में उत्सुकता है, और अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है। हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने RCB को 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,700 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस समूह में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की प्राइवेट इक्विटी यूनिट जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
अनन्या बिड़ला ने स्पष्ट किया नाम का मामला
कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने टीम के अधिग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिससे साफ हो गया कि RCB का नाम कोई बदलाव नहीं करेगा और टीम उसी पहचान के साथ आगे बढ़ेगी। इस पोस्ट ने फैंस के मन में चल रहे भ्रम को भी दूर कर दिया।
चेयरमैन और प्रबंधन की नई संरचनानई मालिकाना संरचना के तहत आदित्य बिड़ला ग्रुप के निदेशक आर्यमन विक्रम बिड़ला अब RCB के चेयरमैन होंगे। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी को वाइस चेयरमैन की भूमिका में देखा जाएगा। इसके अलावा, बोल्ट वेंचर्स के संस्थापक डेविड ब्लिट्जर और बीएक्सपीई के सीईओ वायरल पटेल भी इस कंसोर्टियम का हिस्सा हैं।
RCB की शुरुआती खरीदारी का इतिहासआरसीबी को पहली बार बोली प्रक्रिया के जरिए तत्कालीन शराब कारोबारी विजय माल्या ने खरीदा था। उस समय युवा विराट कोहली को ‘आइकन प्लेयर’ के रूप में टीम में शामिल किया गया। बाद में डियाजियो पीएलसी ने RCB फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया, जब उसने माल्या से यूनाइटेड स्पिरिट्स का नियंत्रण हासिल किया।
आईपीएल 2026 के लिए RCB की टीमIPL 2026 के सीजन में RCB की टीम में रजत पाटीदार, विराट कोहली, यश दयाल, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल और विहान मल्होत्रा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।