IPL 2026 का रोमांच हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। 11 अप्रैल को खेले गए दो मुकाबलों ने न सिर्फ फैंस को भरपूर मनोरंजन दिया, बल्कि ऑरेंज कैप की रेस में भी हलचल पैदा कर दी। दिन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हुआ, जिसमें पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की।
दोनों मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे, जिससे बल्लेबाजों को अपनी चमक दिखाने का भरपूर मौका मिला। इसी के चलते ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी बदलाव देखने को मिला है। इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे हैं, जो इस सीजन 200 रन के आंकड़े को पार करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने हुए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप बल्लेबाजअगर इस सीजन के टॉप रन स्कोरर्स पर नजर डालें, तो वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने चार मैचों में 50 की औसत से कुल 200 रन बनाए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है।
दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने चार मुकाबलों में 184 रन बनाए हैं और उनका औसत 46 का रहा है। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल हैं, जो 4 मैचों में 91.50 की बेहतरीन औसत से 183 रन बना चुके हैं।
चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के ही ध्रुव जुरेल हैं, जिन्होंने चार मुकाबलों में 176 रन बनाए हैं और उनका औसत 58.66 रहा है। वहीं पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं, जिनके बल्ले से चार मैचों में 166 रन निकले हैं।
IPL 2026 के टॉप रन स्कोरर्सवैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 200 रन
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 184 रन
यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स): 183 रन
ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स): 176 रन
समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स): 166 रन
मैच का हाल: पंजाब और चेन्नई की जीत
अगर मैचों की बात करें, तो दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
वहीं दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस बड़े स्कोर में संजू सैमसन की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 23 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने आखिरकार इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।