तीन साल बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हैदराबाद में बीसीसीआई वार्षिक अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया। बोर्ड ने बीते तीन साल के लिए खिलाड़ियों को अलग-अलग पुरस्कार से सम्मानित किया। पूर्व भारतीय खिलाड़ी व टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लेकिन, रोहित शर्मा और विराट कोहली के हाथ कोई अवार्ड नहीं आया।
—भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। —युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रनों की पारी के लिए 2022-23 सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार दिया गया। —स्पिनर दीप्ति शर्मा को 2022-23 में प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया। —रवि शास्त्री और फारूक इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड। —सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार: शुभमन गिल (2022-23), जसप्रीत बुमराह (2021-22), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-20)। —दिलीपसरदेसाईपुरस्कार
(2022-23): सर्वाधिकरन: यशस्वीजयसवाल; सर्वाधिकविकेट: आरअश्विन। —वनडेमेंसबसेअधिकरन (महिला): पूनमराउत
(2019-20), मितालीराज (2020-21), हरमनप्रीतकौर (2021-22), जेमिमारोड्रिग्स (2022-23)। —लालाअमरनाथपुरस्कार: घरेलूसीमितओवरप्रतियोगिताओंमेंसर्वश्रेष्ठऑलराउंडर: बाबाअपराजित (2019-20), ऋषिधवन
(2020-21, 2021-22), रियानपराग (2022-23)। —लालाअमरनाथपुरस्कार: रणजीट्रॉफीमेंसर्वश्रेष्ठऑलराउंडर: मणिशंकरमुरासिंह (2019-20), शम्समुलानी
(2021-22), सारांशजैन (2022-23)।