नागौर : ट्रेन के आगे कूदकर दी युवक ने अपनी जान, सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

डीडवाना फाटक के पास सोमवार दोपहर के बाद ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसे आत्महत्या माना जा रहा हैं क्योंकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला हैं। उसकी घर में अनबन चलने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में मृतक ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसके अलावा वह खुद को सही बताते हुए मौत की जिम्मेदारी भी पत्नी पर लगाई है। पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

कोतवाली थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह ने बताया सुसाइड नोट से प्राप्त युवक का नाम होशियार सिंह था। जो करीब 50 वर्ष का प्रतीत हुआ है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक की दो पत्नियां हैं। इनमें एक पत्नी के तीन बच्चे हैं जबकि दूसरी पत्नी के दो। एक पत्नी इंदू नाम की यहां दो बच्चों के साथ नागौर के हाउसिंग बोर्ड में रहती है, जिसका सुसाइड नोट में नाम लिख हुआ मिला है। मृतक होशियार सिंह इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करता था।