नागौर : अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी, आग के ऊपर पड़ा मिला शव

शुक्रवार सुबह जिले के लाडनूं में तब सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात महिला की लाश देखी गई। महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं और गले पर भी दबाने का निशान मिला। लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। जिसके नीचे आग लगी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को लाडनूं चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी अनुसार, महिला का शव बेड़ से कोयल जाने वाले रास्ते में सड़क किनारे एक गढ्ढे में पड़ा मिला। जिसके नीचे आग लगी हुई थी। आसपास के गांववालों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र 50 साल के आसपास बताई जा रही है। जिसके एक हाथ पर भंवरी देवी और दूसरे हाथ पर ओम लिखा है। महिला के चेहरे और शरीर पर चोटों के कई निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।