झारंखड में अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग जारी किया येलो अलर्ट

झारंखड में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों में राज्य में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राज्य में मॉनसून सक्रिय रहने के कारण नौ अगस्त से अगले चार दिनों तक राज्य के अलग अलग जिलों में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि नौ अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि 10 अगस्त को राज्य के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिला शामिल है। इसके अलावा मध्य झारखंड के जिले जैसे रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भी बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिणी-पूर्वी (कोल्हान) क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस तरह से पूरे राज्य में बारिश की संभावना जतायी गयी है।

वहीं 11 अगस्त को भी मध्य झारखंड के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। जबकि 12 अगस्त को उत्तर-पूर्वी झारखंड के हिस्से (संताल) और दक्षिणी-पूर्वी झारखंड (कोल्हान) में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। राजधानी रांची में भी लगातार अच्छी बारिश हो रही है। राजधानी में शनिवार को 110 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गयी।