RCB vs DC : मैच में कोहली से हुई बड़ी गलती, अहसास होते ही खड़े कर दिए हाथ, तेंदुलकर ने भी दी प्रतिक्रिया

सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा। कप्तान कोहली ने कोशिश की लेकिन वे भी टीम को जीत की ओर नहीं ली जा सकें और 59 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान कोहली एक बड़ी गतली करते-करते बचे। कोरोना के बाद से ही गेंद पर सलाइवा लगाना गलती हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की पारी के तीसरे ओवर में कोहली से यह गलती होने वाली थी और उन्हें समय रहते इसका अहसास हो गया। उन्होने हाथ उठाकर इसे स्वीकार किया। शॉ के इस शानदार शॉट और कोहली की बेहतरीन फील्डिंग को देखकर दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया और दोनों की प्रशंसा की। लार लगाने की घटना को उन्होंने आदतन बताया।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'शॉ ने क्या अविश्वसनीय शॉट खेला। गेंद पर लार लगाने के बाद कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। कभी कभी सहज प्रवृति सामने आ जाती है।' बता दें कि आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल जून में गेंद को चमकाने के लिये लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इससे पहले पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय गेंद पर लार लगा दी थी।इस खेल की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी गेंद पर लार लगाता है तो अंपायर इस स्थिति से निपटेंगे और इस नई प्रक्रिया से तालमेल बिठाने के शुरुआती चरण के दौरान खिलाड़ियों के साथ उदारता बरतेंगे लेकिन आगे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होने पर टीम को चेतावनी दी जाएगी।

आईसीसी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि एक टीम को प्रत्येक पारी में दो बार चेतावनी जारी की जा सकती है लेकिन गेंद पर लार के लगातार उपयोग पर पांच रन की पेनाल्टी लगाई जाएगी। इसके साथ ही जब भी गेंद पर लार का उपयोग किया जाएगा तब अंपायरों को गेंद साफ करनी होगी।