जोधपुर : नशीली ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया फिर लगातार करने लगा यौन शोषण

महिलाओं से लगातार शोषण के मामले सामने आ रहे है। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में एक महिला ने ऐसा ही एक मामला दर्ज करवाया हैं जिसमें परिचित पर नशीली ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर लगातार यौन शोषण करने के आरोप लगाए है। आरोपी ने पीड़ित से फोटोग्राफ्स और वीडियो लौटाने के नाम पर 60 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। पुलिस ने अब इस केस में जांच आरंभ की है। पीड़ित का आरोप है वह पुलिस के चक्कर काटती रही, मगर उसका केस दर्ज नहीं किया गया। आखिरकार अब इसका केस दर्ज किया गया है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 36 साल की एक महिला ने पुलिस को बताया कि 2017 में वह दिन में अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। तब एक महिला रास्ते में मिली थी। उससे पहचान के बाद साल बाद 2018 में दोनों के परिवार की तरफ से फैमिली टूर का प्लान किया गया। इस पर वह उस महिला के परिवार के साथ टूर पर गई थी। वहां एक दिन उस महिला के पति बजरंग स्वामी ने कपड़े बदलते वक्त फोटोग्राफ्स खींच लिए। फिर उन फोटोग्राफ्स के दम पर वह ब्लैकमेल पर उतर आया। उसने अपना एक जिम जबरन ज्वाइन करने के लिए दबाव बनाया। तब वह दबाब में आकर उसका जिम ज्वाइन किया। एक दिन जिम में उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे उसे चक्कर आने पर बेहोश सी हो गई। फिर उसने दुष्कर्म किया। इस पर उसने वीडियो बनाया और फिर लगातार यौन शोषण करने लगा।

पीड़ित का आरोप है बजरंग स्वामी ने उसे फोटोग्राफ्स व वीडियो का लौटाने के लिए एक होटल पर भी बुलाया फिर दुराचार करता रहा। इसके बदले में उसने 60 हजार रुपए भी दिए। मगर वो नहीं माना और लगातार दुष्कर्म करता रहा।