विकास दुबे एनकाउंटर पर शुरू हुई सियायत, कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने उठाए कई सवाल

कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मार डाला। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे की गैंग ने 8 पुलिसवालों को गोलियों से भून दिया था। अगली सुबह से ही यूपी पुलिस विकास गैंग के सफाए में जुट गई। 2 जुलाई के बाद हुई वारदात के बाद विकास दुबे पुलिस को चकमा देता रहा और यूपी से हरियाणा और फिर राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गया। सरेंडर के अंदाज में उज्जैन के महाकाल मंदिर से गुरुवार को विकास की गिरफ्तारी हुई। यूपी पुलिस उसे कानपुर ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में विकास का वही अंजाम हुआ जिसके डर से वह भागता फिर रहा था। पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस का कहना है कि बारिश में गाड़ी पलटने के बाद विकास ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से सियायत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ये लिखा- अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

अखिलेश यादव ने कहा- सरकार पलटने से बच गई

मायावती ने लगातार दो ट्वीट किए